27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्ते हो गए तेल, शक्कर और दालें, नए साल में खरीदने से फायदा

100 रुपए किलो के अंदर पहुंच गई है, वहीं तेल के दाम भी 125 से 130 रुपए तक पहुंचने के कारण आमजन अभी से दो-चार माह का स्टॉक खरीदकर रख रहे हैं, क्योंकि शक्कर भी सस्ती हो गई है। आईये जानते हैं इंदौर के थोक बाजार में किराना सामान के क्या दाम है।

3 min read
Google source verification
सस्ते हो गए तेल, शक्कर और दालें, नए साल में खरीदने से फायदा

सस्ते हो गए तेल, शक्कर और दालें, नए साल में खरीदने से फायदा

इंदौर. नए साल में किराना सामान सस्ता होने से आमजन को मंहगाई से काफी राहत मिलेगी, पिछले साल जहां तेल और दालों के दाम आसमान तक पहुंच गए थे, वहीं साल का अंत आते आते उनमें काफी गिरावट आई है, वर्तमान में जहां अधिकतर दालें 100 रुपए किलो के अंदर पहुंच गई है, वहीं तेल के दाम भी 125 से 130 रुपए तक पहुंचने के कारण आमजन अभी से दो-चार माह का स्टॉक खरीदकर रख रहे हैं, क्योंकि शक्कर भी सस्ती हो गई है। आईये जानते हैं इंदौर के थोक बाजार में किराना सामान के क्या दाम है।

सरकारी कोशिशों के चलते नए सला में खाद्य तेलों के दाम नियंत्रण में आ गए है। सरकारी नीतियों ने तेलों में तेजी रोक दी है। सोया तेल तेल के दाम में उछाल रूका है और यह लूज में 1300 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे ही बना हुआ है। नए साल के साथ ही तेल-तिलहन कारोबारियों को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिलने जा रही है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने तेल-तिलहन से स्टॉक लिमिट हटाने का आदेश जारी कर दिया है। 31 दिसंबर 2022 के बाद तेल और तिलहन पर स्टॉक सीमा का नियम प्रभावी नहीं होगा। खाद्य तेल व्यापारियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं ग्राहक संरक्षण विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी कर खाद्य तेल एवं तिलहन पर से स्टॉक सीमा हटाने का निर्णय लिया।

तेल-तिलहन थोक भावलूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1610 से 1630, मुंबई मूंगफली तेल 1615, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1295 से 1300, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1315 से 1320, मुंबई पाम तेल 960, इंदौर पाम 1010, कपास्या तेल इंदौर 1190 रुपए।

तिलहन : सरसों 6000, रायड़ा 5800 से 5900, सोयाबीन 4800 से 5640 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42500 से 43000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5725, लक्ष्मी 5725, कास्ता 5650, खंडवा 5700, रुचि 5700, धानुका 5775, एमएस नीमच 5765, प्रकाश 5725, सिवनी 5600 व एवी 5725 रुपए।

शकर एस 3540 से 3560, शकर एम सुपर 3650 से 3700, एम शकर 3750 गुड़ भेली 2900 से 3000, कटोरा 3100, ग्लास 3600 से 3800, लड्डू 3400, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 145 से 175, खोपरा बूरा 1950 से 3400 रुपए।

मसाले : कालीमिर्च 520 से 523, मिनिमटर 535 से 537, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 277 से 290, ऊंझा 295 से 300, मीडियम 310 से 320, बेस्ट 325 से 330, सौंफ मोटी 160 से 175, मीडियम 185 से 200, बेस्ट 220 से 245, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 675 से 700, बेस्ट 725 से 750, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050 रुपए।

पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1400 से 1450, 160 भरती 1650 से 1700, 200 भरती 2000 से 2050, 250 भरती 2250 से 2300, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145 रुपए।

दलहन- चना 5100 से 5125, विशाल 4825 से 4925, डंकी चना 4300 से 4500, मसूर 6200, तुवर महाराष्ट्र 7200 से 7400, कर्नाटक 7400 से 7500, निमाड़ी 6000 से 7000, मूंग बारिश का 6800 से 7500, मूंग पुराना 7000 से 7400, एवरेज 6000 से 6800, उड़द 6800 से 7200, मीडियम 5500 से 6500, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।

दालें- चना दाल 6050 से 6150, मीडियम 6210 से 6350, बोल्ड 6450 से 6550, मसूर दाल मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, तुवर दाल सवा नंबर 8100 से 8200, फूल 8900 से 9000, बेस्ट तुवर दाल 9400 से 10700, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, मूंग मोगर 9500 से 9600, बोल्ड 9700 से 9800, उड़द दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द मोगर 9200 से 9500, बोल्ड 9300 से 9400 रुपए।