21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 करोड़ के आभूषण पहनाकर होगा ‘बप्पा’ का श्रृंगार, सवा लाख मोदक का होगा वितरण

-कल सुबह लगेगा सवा लाख मोदक का भोग, कलेक्टर पूजन कर करेंगे महोत्सव का शुभारंभ-खजराना गणेश मंदिर में बनकर तैयार हो गए 75 हजार मोदक

2 min read
Google source verification
d1d21375304ed81c672f3eac526e4206_original.jpg

ganesh chaturthi

इंदौर। खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर दस दिनी गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार सुबह 10 बजे मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीषसिंह व सदस्य प्रतिभा पाल के आतिथ्य में ध्वजा पूजन के साथ होगा। इस मौके पर गणेशजी को करीब साढ़े तीन करोड़ के आभूषण पहनाकर श्रृंगार किया जाएगा। भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक प्रसाद के वितरण का शुभारंभ भी कलेक्टर मनीषसिंह करेंगे।

भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी व कैलाश पंच ने बताया कि खेमजी महाराज और उनके सहयोगी 40 रसोइये तीन दिन से सवा लाख मोदक का निर्माण दस भट्टियों पर कर रहे हैं। अब तक करीब 75 हजार मोदक बन चुके हैं और शेष 50 हजार मोदक मंगलवार रात तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके वितरण के लिए भक्त मंडल के 30 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। महोत्सव में गणेशजी को प्रतिदिन अलग-अलग किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा।

प्रतिदिन संध्या को शहर के प्रमुख भजन गायकों की भजन संध्याएं आयोजित होगी। हर दिन सुबह मंदिर का मनोहारी पुष्प श्रृंगार होगा। पहले दिन पुष्प बंगला सजेगा। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर में दर्शनों की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर रहेगी, जिससे किसी भी भक्त को दर्शन में आधे घंटे से अधिक का समय नहीं लगेगा। मंदिर के आसपास के मार्गों की मरम्मत एवं पर्याप्त प्रकाश सुविधा सुनिश्चित की गई है।

श्रीगणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त

सुबह 06.10 से सुबह 07.43 बजे तक (लाभ)

सुबह 07.44 से सुबह 09.17 बजे तक (अमृत)

सुबह 10.51 से दोपहर 12.24 बजे तक (शुभ)

दोपहर 03.31 से शाम 05.05 बजे तक (चर)

दोपहर 05.06 से शाम 06.39 बजे तक (लाभ)

रात 08.05 से 09.32 बजे तक (शुभ)

रात्रि 09.33 मि. से 10.58 मि. तक (अमृत)

अतिविशिष्ट मुहूर्त -

दोपहर 12.00 से दोपहर 12.24 बजे तक

(अभिजित मध्याह्नकाल शुभ चौघड़िया)

शाम 05.42 से शाम 07.20 बजे तक

(अमृतकाल गौधुलिवेला लाभ चौघड़िया)