
A gate of Yashwant Sagar pond opened
इंदौर. इंदौर और आसपास के क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात ने गंभीर नदी में पानी बढ़ा दिया है। इसके कारण यशवंत सागर तालाब (Yashwant Sagar Talab) लबालब हो गया है। तालाब में क्षमता से ज्यादा पानी होने के चलते मंगलवार सुबह इसका एक गेट खोलना पड़ा।
रविवार रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। शहर के साथ ही महू, पीथमपुर जो कि गंभीर नदी का कैचमेंट एरिया है वहां भी अच्छी बरसात के चलते यशवंत सागर (Yashwant Sagar Talab) में क्षमता 19 फीट से ज्यादा भर गया है। 19.2 फीट से भी ज्यादा होने के साथ पानी की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही थी। इसके चलते मंगलवार सुबह 7 बजे यशवंत सागर का एक गेट 5 फीट ऊंचाई तक खोल दिया गया। लगभग 1 घंटे 20 मिनट तक पानी छोड़ा गया।
तालाबों में भी बढ़ गया पानी
शहर में हो रही लगातार बारिश के बाद तालाबों में भी पानी पहुंचने लगा है। शहर के सभी प्रमुख तालाबों में बरसात के पानी के पहुंचने से उनका जलस्तर बढऩे लगा है।
तालाबों की स्थिति
तालाब - क्षमता - वर्तमान स्थिति - 14 जुलाई को स्थिति - 13 जून की स्थिति
यशवंत सागर (Yashwant Sagar Talab) - 19 फीट- 19 फीट- 16.6 फीट - 11.10फीटबड़ा बिलावली - 34 फीट - 20.2 फीट - 19.00 फीट - 17.00 फीट
छोटी बिलावली - 12 फीट - 00.00 फीट - 00.00 फीट - 00.00 फीट
बड़ा सिरपुर - 16.00 फीट - 12.00 फीट - 11.00 फीट - 7.7 फीट
छोटा सिरपुर - 14 फीट - 13.10 फीट - 13.00 फीट - 9.10 फीट
पीपल्यापाला - 22 फीट - 10.11 फीट - 10.6 फीट - 12 फीट
लिम्बोदी - 16 फीट - 7.10 फीट - 6.01 फीट - 0.0 फीट
चैनलों में भी आया पानी
तालाबों और कान्ह-सरस्वती नदी तक पानी लाने वाली चैनलों की सफाई का असर भी दिखने लगा है। नगर निगम ने कान्ह-सरस्वती नदी में पानी लाने वाली चैनलों रालामंडल, कैलोद, सिल्वर स्प्रिंग्स फेज-1 की चैनलों की सफाई की गई थी। साथ ही इन पर स्टॉपडेम बनाया था। यहां चैनल की सफाई के साथ ही 2.5 मीटर चौड़ा और 3 मीटर तक गहरा किया गया था। यहां पर जो काम किए गए थे उसका बरसात में असर दिखने लगा है। ये पूरी चैनल एक नहर में तब्दील हो गई है।
Published on:
20 Jul 2022 01:47 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
