
पाकिस्तान भिखारी देश है भारतीयों को उस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं, जल्दी ही भारत में शामिल होगा POK
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब कुछ ही महीने रह गए हैं। ऐसे में बुधवार को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। इस बार ये एंट्री कैसे हुई, हम आपको बताते हैं। दरअसल, चुनावी माहौल के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के अलग अलग इलाकों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। यही यात्रा फिलहाल इंदौर संभाग से गुजर रही है, जिसमें शामिल होने केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के पूर्व जनरल वीके सिंह इंदौर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनंतनाग में हुए आतंकी हमले पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को जमकर आड़े हाथ लिया।
परिवहन एवम राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह ने इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अनंतनाग में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि, हमें ये सोचना चाहिए, जबतक पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, तकतक बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि, यहां जबतक फिल्मों वाले आते रहेंगे, क्रिकेट खेलने वाले आते रहेंगे, सोचेंगे सब कुछ ठीक है। सब चंगा है। तबतक हालात ठीक होना संभव नहीं। पाकिस्तान पर दबाव डालने के लिए उसे अलग-थलग करना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए, आप नॉर्मल चीजों में हमसे रिश्ता तबतक नहीं रख सकते, जबतक आप खुद नॉर्मल न हों।
भारतीय सेना और सरकार मिसाल पेश करेगी
वीके सिंह ने आगे ये भी कहा कि, पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो खुद की जनता की फिक्र छोड़कर दूसरे देशों में आतंकवाद फैलाने पर जोर देता है। जम्मू कश्मीर में छुटपुट आतंकी घटनाएं लगातार होती रहती हैं, लेकिन कल हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान खुद भिखारी हो चुका है। इसलिए भारतीयों को उसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि, भारतीय सेना और सरकार इन हमलावर आतंकियों को नेस्तनाबूद करके एक मिसाल पेश करेगी। साथ ही, ये दावा भी किया कि जल्दी ही पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (POK) वाला क्षेत्र सस्वतंत्र रूप से भारत में शामिल होगा।
केंद्र की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू कर रहा एमपी- सिंह
पूर्व जनरल वीके सिंह ने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश चुनाव की तरफ जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने गरीबों और दलितों, महिला सशक्तीकरण, जनजातियों के उत्थान की सिर्फ बात नहीं की, बल्कि डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। जो निवेश आज संपूर्ण विश्व में किया जा रहा है, उसकी शुरुआत गुजरात से हुई। बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में कई संरचनात्मक विकास और सामाजिक विकास किए हैं। केंद्र की योजनाओं को बेहतर ढंग से मध्य प्रदेश में लागू किया जाता रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के 80 लाख किसानों को सालाना 12 हजार की मदद कर रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के अहम बयान
- जल्दी ही पीओके भारत में शामिल होगा
- जम्मू कश्मीर में भी होगी कश्मीरी पंडितों की पूर्ण वापसी थोड़े दिन रुकिए
- कांग्रेस ने कभी भी शहीदों के लिए एक कैंडल मार्च तक नहीं निकाला, वो क्या हमसे सवाल कर रहे
- राजनीतिक आस्तित्व बचाने के लिए डीएमके नेता सनातन पर कर रहे हमला
- I.N.D.I.A गठबंधन की जितनी बैठक हो रही हैं, उतने ही बैठक में शामिल लोग विचलित हो रहे हैं।
- गठबंधन के अंदर छुरा लेकर घूम रहे, कब कौन किसको घोंप दे पता नहीं।
- कल तक एक दूसरे को गालियां दे रहे थे वो आज एक साथ घूम रहे हैं।
- राहुल गांधी संसद में पेंट टी शर्ट में आते हैं और विदेशों में कुर्ता पहन लेते हैं, उन पर कैसे विश्वास करें।
- बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग 2014 में पीएम मोदी के आने के बाद पूरी हुई।
- कांग्रेस ने सेना के संसाधन की जरूरत क्यों नहीं पूरी की।
- चीन की बॉर्डर पर बोले वीके सिंह: जिस जमीन की बात की जा रही वो तो बहुत पहले ही चीन के पास जा चुकी है।
- मकाऊ में जिसके भी इन्वेस्टमेंट हैं, वो जांच का विषय है।
- पाकिस्तान भीखमंगे हो गया है उसको तवज्जो देने की जरूरत नहीं, जल्दी ही POK भारत में शामिल होगा।
Updated on:
14 Sept 2023 04:13 pm
Published on:
14 Sept 2023 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
