9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पायल जिला जेल से सेंट्रल जेल शिफ्ट

जेल में मोबाइल फोन कांड : जाते-जाते पहले बोली, अन्य आरोपियों को भी नहीं छोडऩा

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Sep 06, 2022

पायल जिला जेल से सेंट्रल जेल शिफ्ट

पायल जिला जेल से सेंट्रल जेल शिफ्ट

मनीष यादव@ इंदौर
जिला जेल में मोबाइल फोन के साथ पकड़ी गई पायल सैमुअल को कल सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया गया। जेल जाने से पहले वो अधिकारियों के सामने पेश हुई। पहले तो वह जाने के लिए तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि इस कांड में सिर्फ उसे सजा ही क्यों? काफी समझाइश के बाद वह जाने के लिए तैयार हुई। जाते-जाते साफ कह गई कि मोबाइल कांड से जुड़े अन्य आरोपियों को भी नहीं छोड़ा जाए।
ठगी के मामले में पकड़ी गई हाईप्रोफाइल आरोपी पायल जिला जेल में बंद है। हाल ही में उसके पास से एक फोन अधिकारियों ने बरामद किया था। उसकी एक महीने तक की मुलाकात बंद की गई है। पायल का जेल ट्रांसफर आदेश आ गया और कल उसे सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया गया। आदेश के बारे में उसे अंतिम समय में बताया गया। उसे पता चला तो उसने पहले अधिकारियों से मिलने की बात कही। जब उसे उनके सामने पेश किया गया तो उसने पहले तो जाने से मना कर दिया। उसे बताया गया कि मुख्यालय का आदेश है, जाना ही पड़ेगा तो उसने उसका ही ट्रांसफर करने पर सवाल उठाया। जब उसे बताया गया कि बाकी लोगों को भी सजा मिलेगी तो अफसरों को बोली कि इस मामले से जुड़े किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। इसके बाद उसने अपना सामान समेट कर पुलिस की गाड़ी में रखा। जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने पायल को सेंट्रल जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।
सामान की लिस्ट तैयार
पायल के एक-एक सामान की लिस्ट भी तैयार की गई। आरोपी तिहाड़ जेल से अपने साथ क्या लेकर आई थी, उसकी अलग से सूची बनी। वहीं आरोपी को स्थानीय स्तर पर क्या दिया गया, इसकी एक अलग लिस्ट बनाई गई। यह सूची भी उसके सामान के साथ सेंट्रल जेल जाएगी।
बची दो महिलाओं पर भी कार्रवाई
अधिकारियों की पूछताछ के दौरान तीन महिला कैदियों के द्वारा मोबाइल फोन चलाने की बात पता चली थी। इनमें पायल, उर्वशी और शैली के नाम सामने आए थे। इसके साथ ही पलक का भी नाम सामने आया है। पलक को छोड़ कर बाकी की मुलाकात बंद कर दी गई। पायल के ट्रांसफर के बाद अब दोनों पर कार्रवाई होना बाकी है।