
कार सेवकों के घर पर राम मंदिर का चित्र और नाम पट्टिका
इंदौर. राम जन्मभूमि आंदोलन के कार सेवकों का विश्व हिंदू परिषद की ओर से सम्मान किया जा रहा है। सम्मान स्वरूप कार सेवकों के घरों के बाहर राम मंदिर के चित्र के साथ नाम-पते की तख्ती लगाई जा रही है। 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में इंदौर से भी विहिप, बजरंग दल, भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
आरएसएस की योजना से जाने वालों की संख्या करीब दो हजार है, लेकिन उनकी सूची से बाहर के लोग भी बड़ी संख्या में थे। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकूमचंद सांवला की अगुआई में श्रीराम जन्मभूमि समर योद्धा सम्मान समिति के बैनर तले सम्मान किया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक कार सेवकों का अभिवादन किया जा चुका है।
सम्मान करने वाली टोली में विहिप के पूर्व प्रांत अध्यक्ष कांतिभाई पटेल, चैतन्य भारत के संयोजक अशोक गुप्ता व राम जन्मभूमि आंदोलन के नगर मंत्री रहे श्यामलाल वर्मा के साथ सम्मान समिति के महामंत्री राजेश आजाद रहते हैं। दो दिन पहले लोकेंद्रसिंह राठौर, राजकुमार झंवर और राजेश पाठक के निवास पर पट्टिका लगाकर आतिशबाजी की गई। इस मामले में सम्मान समिति व चैतन्य भारत संगठन 24 जनवरी को बड़ा आयोजन करने की तैयारी में है। इसमें कार सेवकों के साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को बुलाने की योजना है।
राम मंदिर को लेकर शौर्य जागरण यात्रा, हजारों की संख्या में जुटेंगे विहिप व बजरंगी
राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे मंदिर का निर्माण अंतिम दौर में है तो जनवरी में प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। देशभर में वातावरण बनने के लिए विश्व हिंदू परिषद पूरी ताकत से मैदान में उतर गया है। मालवा प्रांत का बड़ा आयोजन इंदौर में भी होने जा रहा है।
17 सितंबर को मालवा प्रांत के 28 जिलों से निकलने वाली यात्रा का एकत्रीकरण होगा। यात्रा में हजारों की संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।यात्रा के दौरान सभा होगी जिसे विहिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार संबोधित करेंगे। इसमें पांच सौ से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ दस हजार से अधिक दो पहिया वाहनों के एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। यात्रा में महापुरुषों वाली झांकियां भी रहेगी।
दशहरा मैदान पर होगा समागम
दशहरा मैदान पर समागम होगा जहां से यात्रा शुरू होगी। वहां से अन्नपूर्णा रोड, महाराणा प्रताप प्रतिमा चौराहा, गंगवाल बस स्टैंड, भगत सिंह प्रतिमा राज मोहल्ला, जवाहर मार्ग होते हुए यशवंत रोड गुरुद्वारा से राजबाड़ा अहिल्या प्रतिमा, कृष्णपुरा पुल, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, श्रम शिविर से बलिनाथ प्रतिमा मालवा मिल चौराहे, वीर सावरकर प्रतिमा, जंजीर वाला चौराहा, अंबेडकर प्रतिमा, गीता भवन चौराहा होते हुए बीआरटीएस रोड से शिवाजी प्रतिमा पर माल्यर्पाण कर समाप्त होगी।
Published on:
12 Sept 2023 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
