
Plastpack 2025 : प्लास्टिक के उत्पादन, उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इंडियन प्लास्टिक पैक फोरम ने मध्य भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 का आयोजन किया है। इस सम्मेलन का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
इंदौर के लाभ गंगा एग्जीबिशन सेंटर पर होने वाले सम्मेलन के उद्घाटन में गुरुवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। सम्मेलन चार दिन चलेगा, जिसमें 400 से अधिक कंपनियां अपनी नवीनतम तकनीक, उत्पाद और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी। एग्जीबिशन सेंटर के लिए छह अलग- अलग डोम बनाए हैं।
बता दें कि, वैसे तो मुख्यमंत्री फिलहाल, सहपरिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा में हैं। वहां से वो सीधे इंदौर पहुंचेंगे, जहां वो लाभगंगा प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। साथ ही प्लास्टपैक 2025 का शुभारंभ भी करेंगे। ये प्लास्टपैक मध्य भारत का बड़ा प्लास्टिक सम्मलेन है। इसमें नवाचार-तकनीक का आदान प्रदान होगा।
-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मथुरा से सुबह 12:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे।
-इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे प्लास्टपैक 2025 का शुभारंभ करेंगे।
-इसके बाद दोपहर 3.25 बजे इंदौर से भोपाल वापस लौटेंगे।
Updated on:
09 Jan 2025 10:19 am
Published on:
09 Jan 2025 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
