
VIDEO : कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाल रहे भाजयुमो नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
इंदौर. कांग्रेस ने वचन पत्र में मध्यप्रदेश के बेरोजगारों को 4 हजार रुपए महीना भत्ता देने का वादा किया था, जिसके नहीं मिलने पर भाजयुमो नेताओं ने आज सुबह राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया। ‘कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी’ निकालने की तैयारी चल रही थी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजबाड़ा पर इकट्ठा हुए। वे कमलनाथ सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। प्रदर्शन शुरू होने से पहले मोर्चा नेताओं ने नारेबाजी की जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इसको लेकर पाटीदार, महामंत्री रोहित चौधरी, धीरज ठाकुर, अंकित परमार, महेश बसवाल की पुलिस अधिकारियों से बहस हुई। कहना था कि हमारे पास आंदोलन की अनुमति है। कागजात भी दिखाए, लेकिन पुलिस का कहना था कि एसडीएम की अनुमति चाहिए। बहस के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। मोर्चा नेताओं सेंट्रल जेल ले जाया गया है। नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, मुकेश राजावत, कमल बघेला, नानूराम कुमावत, वरिष्ठजन जेल पहुंचे हैं।
Published on:
27 Jul 2019 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
