इंदौर। सितंबर माह की शुरूआत में पुलिस को सीसीटीवी का एक हैरत अंगेज वीडियो मिला था। इसमें दो महिलाएं बेहद शातिराना तरीके से सफेद कलर की होंडा सिटी कार के पास आती हैं. की लैस तरीके से कार को खोलती हैं और बड़ी आसानी से कार चलाते हुए रफूचक्कर हो जाती हैं। कुछ समय बाद जब कार का मालिक आता है...तब पता चलता है कि उसकी कार चोरी हो चुकी है।