
इंदौर. इंदौर पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहर के विजय नगर इलाके में एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है। सुबह 4 बजे जब पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में थे। पुलिस ने सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले दो दलालों को भी गिरफ्तार किया है। इन दो दलालों में से एक दलाल की मां को पिछले साल पुलिस ने सैक्स रैकेट के मामले में ही गिरफ्तार किया था।
होटल में चल रहा था देह व्यापार
बताया जा रहा है कि भोपाल में पीएम नरेन्द्र मोदी के आने के चलते पूरे प्रदेशभर में अलर्ट है। इसी के चलते इंदौर में भी पुलिस होटलों की सर्चिंग का अभियान चला रही है। शनिवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने विजय नगर इलाके के होटल लव में सर्चिंग की तो वहां चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने यहां से 5 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है जिनमें सोनू ठाकुर और प्रदीप जोशी नाम के दो दलाल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने से होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जो युवतियां पकड़ी गई हैं उनमें से एक बांग्लादेश, एक कोलकाता, एक खंडवा और दो मुंबई की रहने वाली हैं। जिन्हें ठेके पर बुलाया गया था।
मां ने बेटे को सिखाए देह व्यापार के गुर
बताया जा रहा है कि दलाल सोनू ठाकुर की मां को भी बीते साल पुलिस ने सेक्स रैकेट के साथ गिरफ्तार किया था और तब से वो जेल में बंद है। मां की गिरफ्तारी के बाद बेटे ने भी देह व्यापार का धंधा शुरु कर दिया। साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि सोनू के साथ पकड़ाया प्रदीप ऑटो चलाता है जो कॉल गर्ल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक नीरज शर्मा को भी आरोपी बनाया है।
देखें वीडियो- बोलेरो के बोनट में निकला अजगर
Published on:
13 Nov 2021 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
