भोपाल. इंदौर की रहने वाली एक महिला डॉक्टर को भोपाल में बंधक बनाकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी डॉक्टर है और भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे घर में बंधक बनाया और मारपीट करते हुए रेप कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।