25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / सोशल मीडिया पर पंडित नेहरू को बदनाम करने वाली वायरल तस्वीरों का असली सच

सोशल मीडिया पर पंडित नेहरू को बदनाम करने वाली वायरल तस्वीरों का असली सच

दिग्विजय सिंह ने पंडित नेहरू की वायरल तस्वीरों को रिट्वीट कर एक-एक तस्वीर की हकीकत के बारे में बताया...  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Nov 2021, 4:16 PM IST

nehru.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों के बड़े झूठ को बेनकाब किया है। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की उन तस्वीरों को दिग्विजय सिंह ने रिट्वीट किया है जिनके जरिए पंडित नेहरू के खिलाफ गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जाती रही है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होने वाली एक-एक तस्वीर के लेकर फैलाई जाने वाली भ्रामक बातें और असलियत बताई है।

तस्वीर नंबर- 1
वायरल - एयरपोर्ट पर पंडित नेहरू को लड़की के किस करते हुए वायरल होने वाली तस्वीर..
हकीकत - ये तस्वीर लंदन एयरपोर्ट पर 1955 में ली गई थी। तस्वीर में जो लड़की पंडित नेहरू को किस करते नजर आ रही है वो उनकी भांजी नयनतारा सहगल हैं।


ये भी पढ़ें- react-text: 18 अंतिम हिंदू रानी कमलापति के नाम हुआ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन /react-text

तस्वीर- 2
वायरल - महिला को किस करते हुए और गले लगाते हुए वायरल होने वाली तस्वीर..
हकीकत - जिस महिला को पंडित नेहरू गले लगाते और किस करते हुए तस्वीर में नजर आ रहे हैं वो उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित हैं।


ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री मेघवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले...

तस्वीर- 3
वायरल - महिला को स्नेह पूर्वक गले लगाने वाली तस्वीर
हकीकत - तस्वीर में दिख रही महिला पंडित नेहरु के मित्र विक्रम साराभाई की पत्नी मृणालिनी साराभाई हैं जिन्हें पंडित नेहरू उनके शास्त्रीय नृत्य के लिए बधाई दे रहे हैं।


ये भी पढ़ें- रेलवे ने की बड़ी घोषणाः अब नहीं चलेंगी स्पेशल ट्रेन, नहीं चुकाना पड़ेगा स्पेशल किराया

तस्वीर- 4
वायरल - महिला के माथे पर हाथ लगाने वाली तस्वीर
हकीकत - इस तस्वीर में जो महिला दिख रही है वो अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति की पत्नी जैकलिन कैनेडी हैं जिनके माथे पर पंडित नेहरु तिलक लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बड़ा बदलाव : अब स्टेशन पर पहुंचते ही अपने आप खुलेंगे ट्रेन के दरवाजे

तस्वीर- 5
वायरल - किसी स्वामी विद्यानंद विदेह ने पंडित नेहरु को थप्पड़ मारा।
हकीकत - पंडित नेहरु 1962 के पूर्व हुए दंगो में दंगाइयों के बीच कूद कर उन्हें रोकना चाहते थे और उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें रोक रहे थे।

देखें वीडियो- पद्मश्री डॉ. लीला जोशी से खास बातचीत