उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से आगे सोच ही नहीं पाती है। कहा कि यूपी जैसे बड़े प्रांत, जहां से जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जीते, वहां अब कांग्रेस खत्म हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस हमेशा से समाज को बांटने की कोशिश करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस हिंदू व हिंदुत्व का कार्ड खेलने लगी है।