इंदौर। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत अंतिम चरण का चुनाव 30 नवंबर को तेलंगाना में होना है। इस राज्य के विधानसभा चुनाव में इंदौर के नेता भी अपनी उपिस्थति दर्ज करा रहे हैं। केंद्रीय और प्रदेश संगठन के निर्देश पर इंदौर से भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आइडीए अध्यक्ष जयपाल ङ्क्षसह चावड़ा सहित अन्य नेता पहुंचे हैं। ये नेता संगठन में इनके किए गए कार्यों से वहां के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं और जीत का मंत्र दे रहे हैं। लगातार बैठकें लेकर संगठन की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।