22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुवर, मूंग से सस्ती चने की दाल, सोयाबीन का तेल भी हुआ सस्ता

कच्चे माल महंगा होने से तुवर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल में 100 से 150 रुपए क्विंटल भाव बढ़ गए है....

2 min read
Google source verification
capture_1.jpg

moong

इंदौर। इमपोर्टेड सामान में आई तेजी के साथ बुवाई आंकड़े कम आने से तुवर, मूंग और उड़द के भाव में उछाल आया है। कच्चे माल महंगा होने से तुवर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल में 100 से 150 रुपए क्विंटल भाव बढ़ गए है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4650, काबुली सूडान 5850 से 6000, मसूर कनाड़ा 6850, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6900, तुवर लेमन 7300, तुवर अफ्रीका 7600, तुवर अरुषा 6000 व उड़द एफएक्यू 7650 रुपए तेज रही।

दलहन- चना 4975 से 5000, विशाल 4600 से 4900, मसूर 6800 से 6825, तुवर सफेद नई 7500 से 7700, रुपए क्विंटल।

दालें- चना दाल 6050 से 6100, मीडियम 6250 से 6350, बोल्ड 6450 से 6550, मसूर दाल मीडियम 7900 से 8000, बोल्ड 8100 से 8200, तुवर दाल सवा नंबर 9200 से 9300, फूल 9400 से 9500, बेस्ट तुवर दाल 9600 से 9800, नई बेस्ट 10000 से 10700, मूंग दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, मूंग मोगर 8900 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, उड़द दाल मीडियम 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500, उड़द मोगर 9700 से 9800, बोल्ड 9900 से 10000 रुपए।

विदेशी बाजारों में तेजी से सोया तेल के दाम बढ़े

विदेशी बाजारों में आ रही तेजी से घरेलू बाजार में सोया तेल के भाव बढ़ चले है। ऊपर में सोया तेल 1285 रुपए प्रति 10 किलो बिका। सूत्रों का कहना है कि पाम तेल की तेजी का आसर बाजार पर पड़ रहा है। मलेशिया डेरिवेटिव्स पर कच्चे पाम तेल (सीपीओ) वायदा अनुबंध को तेल और वनस्पति तेलों के दृष्टिकोण पर आशावाद पर तीन दिन की जीत की लकीर के बाद अगले सप्ताह अपने ऊपर की ओर बढ़ने का अनुमान है। पाम तेल के व्यापारी डेविड एनजी को उम्मीद है कि अगले सप्ताह वायदा कीमतें आरएम 3,700 और आरएम4,500 प्रति टन के बीच बढ़ेगी। संयुक्त राज्य अमरीका में मौजूदा गर्मी की लहर से बाजार की धारणा में सुधार हुआ, जिसने सोयाबीन उत्पादन को प्रभावित किया था। यह बताया गया था कि प्रशांत नॉर्थवेस्ट में गर्मी की लहर शुरू में भविष्यवाणी की तुलना में लंबे समय तक चलने की उम्मीद है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1630 से 1650, मुंबई मूंगफली तेल 1640 से 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1280 से 1285, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1245 से 1250, मुंबई सोया रिफाइंड 1260, मुंबई पाम तेल 1260, इंदौर पाम 1335, राजकोट तेलिया 2550, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1450 रुपए।

तिलहन : सरसों 6000 से 6200, रायड़ा 5900 से 6100, टोली 4100 से 4150, सोयाबीन 5700 से 6280 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 50900 से 52000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : महाकाली 6350, कास्ता 6300, सांवरिया 6300, रुचि 6325, धानुका 6500, एमएस नीमच 6350, प्रकाश 6450, सिवनी 6250 व एवी 6325 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2200, देवास 2200, उज्जैन 2200, खंडवा 2175, बुरहानपुर 2175, अकोला 3100 रुपए।