
12 Jyotirlingas
इंदौर। देश के 12 ज्योतिर्लिंग (12 Jyotirlingas of the country) के दर्शन करने साइकिल से निकली महाराष्ट्र के पुणे की पूजा बुधावले बीते दिन इंदौर पहुंची। इस दौरान शहर के वॉव ग्रुप ने पूजा का स्वागत किया। आज सुबह पूजा ओंकारेश्वर के लिए निकल पड़ी हैं। वहां से लौटकर वह उज्जैन महाकाल के दर्शन करेंगी।
वॉव ग्रुप की फाउंडर सुरुचि मल्होत्रा ने बताया, पूजा 28 वर्षीय हैं और अकेले साइकिल से यात्रा पर निकलते हुए योग और फिटनेस को बढ़ावा दे रही हैं। पूजा के इस साहस को देखकर ही हमने शहर में उसका सम्मान किया, ताकि वो हमारे शहर और यहां के लोगों से रूबरू हो सकें। ग्रुप द्वारा पूजा के आगमन की व्यवस्था की गई ताकि वह कुछ समय यहां आराम कर सकें।
इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज यात्रा
पूजा ने बताया, एक माह पहले मैंने यह यात्रा शुरू की थी। मेरा लक्ष्य है कि मैं एक से डेढ़ माह में इस यात्रा को पूरा कर सकूं। यात्रा की शुरुआत सूर्यनमस्कार से रोजाना सुबह 5 बजे करती हूं। यह पूरी यात्रा साइकिल से करीब 8 हजार किमी की है, जो अब तक करीब 2 हजार किमी हो चुकी है। पूजा ने कहा कि 8 अक्टूबर को केदारनाथ धाम उत्तराखंड में दर्शन कर यात्रा शुरू की थी, इसके बाद विश्वनाथ के दर्शन करने कर इंदौर पहुंची हूं। पूजा की यह यात्रा रामेश्वरम में खत्म होगी। इस दौरान पूजा का सहयोग उनके सहयोगी समीर कर रहे हैं। वे स्कूटी से पूजा के साथ यात्रा कर रहे हैं। पूजा ने बताया कि मैंने अपनी राइड इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज की है। इसके चलते सभी टोल नाके की प्रोसेस से भी गुजरती हूं।
शिव के माध्यम से कर रही योग का प्रचार
पूजा तानाजी बुधावले ने बताया कि वे योग का प्रचार-प्रसार करती हैं। पूजा यात्रा के दौरान लोगों को योग का महत्व बताती हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ ने योग का रहस्य माता पार्वती को बताया और ऋषि-मुनियों से यह हमारे समाज में आया। पूजा कहती हैं कि योग को धर्म से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन योग केवल हिन्दू धर्म के लिए नहीं है, सभी जाति-धर्म के लोग इसको अपनाए।
Published on:
03 Nov 2022 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
