
pushya nakshatra : दीपावलीI से पहले 2 दिन बन रहा है पुष्य नक्षत्र का शुभ योग, खरीदी के लिए बहुत खास है ये मुहूर्त
रीना शर्मा विजयवर्गीय @ इंदौर. इस बार दीपावली से पहले खरीदी के लिए २ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 21 अक्टूबर सोमवार को सोम पुष्य और 22 अक्टूबर मंगलवार को मंगल पुष्य होने से ये दोनों दिन खरीदी के लिए खास रहेंगे। दोनों दिन अन्य शुभ योगों का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष पंडित गुलशन के मुताबिक दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में त्यौहार की खरीदी करना शुभ रहता है। इसलिए लोग पुष्य का इंतजार करते हैं। इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, भूमि खरीदी की जा सकती हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृध्दि आती है।
पुष्य कब से कब तक
पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर यानि सोमवार की शाम 5.33 से शुरू होकर दूसरे दिन 22 अक्टूबर यानि मंगलवार की शाम 4.40 तक है। इस दौरान की गई खरीदी अक्षय रहेगी यानि इस शुभ मुहूर्त में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में आएगी और फायदेमंद भी साबित होगी।
सोम को सोना और मंगल को जमीन खरीदी
धन तेरस पर भी शुभ रहेगी खरीदी
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। 25 अक्टूबर को त्रयोदशी सुबह 7.08 बजे शुरू होगी और 26 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3.47 बजे समाप्त होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, इसीलिए इस दिन खरीदी और पूजन का महत्व बढ़ गया है। इस दिन आयुर्वेद के देवता धनवंतरी का पूजन किया जाता है। धनतेरस सुख- समृद्धि का प्रतीक भी है। इस दिन धन के देवता कुबेर का पूजन होगा। कुबेर का पूजन करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं आती। इस दिन यम देवता का भी पूजन किया जाता है। घर के सामने इनके नाम का दिया जलाया जाता है। यम देवता का पूजन करने से घर में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।
Published on:
14 Oct 2019 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
