31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राजा रघुवंशी इज बैक’…! सच हो गई कामाख्या मंदिर के पंडित की भविष्यवाणी

Raja Raghuvanshi is back: राजा रघुवंशी के घर पर स्वागत के लिए पूरे परिवार ने खास तैयारी कर रखी थी....

3 min read
Google source verification
Raja Raghuvanshi is back

Raja Raghuvanshi is back (Photo Source - Patrika)

Raja Raghuvanshi is back: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर का चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर से चर्चा में है। हालांकि इस बार बात खुशियों की हो रही है। लंबे समय से गम में डूबे परिवार में अब खुशियों की वापसी हुई है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है। परिवार के लोग इस बच्चे को भावनात्मक रूप से ‘राजा’ मान रहे हैं और उसके जन्म को नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। रविवार रात परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का जश्न मनाया।

स्वागत के लिए सजाया गया घर

सोमवार शाम को जब मां और नवजात को अस्पताल से घर लाया गया, तो पूरे परिवार ने खास तैयारी कर रखी थी। घर को सजाया गया था और मुख्य द्वार पर बड़े अक्षरों में “राजा इज बैक” लिखा गया था। सजी हुई कार में मां और बच्चे को घर लाया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार के लोग जमकर नाचे और आतिशबाजी कर नए मेहमान का स्वागत किया।

इस मौके पर राजा के भाई विपिन और सचिन समेत परिवार के कई सदस्य खुशी में झूमते नजर आए। घर के बाहर और अस्पताल के पास भी ढोल बजाकर खुशी जताई गई।

लंबे समय बाद घर में आईं खुशियां

परिवार का कहना है कि जिस तरह राजा की शादी में पूरे उत्साह के साथ जश्न मनाया गया था, उसी तरह बेटे के जन्म की खुशी भी धूमधाम से मनाई गई है। जब सचिन की पत्नी किरण अपने बेटे को लेकर घर पहुंचीं तो उनके हाथ में राजा रघुवंशी की तस्वीर भी थी। वह दोनों हाथों से तस्वीर को संभालकर चल रही थीं। इसके बाद परिवार की बुजुर्ग उमा रघुवंशी की गोद में बच्चे को देकर घर में प्रवेश कराया गया। यह पल पूरे परिवार के लिए भावुक कर देने वाला था।

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार ने किसी भी त्योहार या खुशी के मौके को नहीं मनाया था। लंबे समय से घर में सन्नाटा और दुख का माहौल था। बेटे के जन्म के बाद पहली बार घर में फिर से उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

सच हुई पंडित की भविष्यवाणी

राजा के भाई विपिन ने बताया कि हत्या के बाद हुई कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने कहा था कि राजा फिर से परिवार में जन्म लेगा। अब बेटे के जन्म के बाद परिवार उस बात को सच मान रहा है। उनका कहना है कि यह संयोग नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा है। भाई विपिन ने बताया कि परिवार में कुल नौ भाई हैं, लेकिन यह सुख बड़े भाई सचिन के घर आया। उन्होंने कहा कि उनकी भाभी पहले भी राजा का बेटे जैसा ख्याल रखती थीं और अब उन्हीं ने बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं। जबकि, दो बेटियां हैं। राजा के जाने के बाद बेटे के जन्म ने इस बात को सबित कर दिया कि राजा ने दोबारा जन्म लिया है।

परिवार के अनुसार, जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, उस दिन भी ग्यारस थी और नवजात का जन्म भी ग्यारस को ही हुआ। पीएम रिपोर्ट में राजा की मृत्यु का समय दोपहर 2.40 बजे बताया गया था, जबकि नवजात का जन्म भी करीब 2:42 बजे हुआ। परिवार इसे विशेष संयोग मान रहा है।