
Raja Raghuvanshi Murder Case (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में राजा के पिता देवीलाल रघुवंशी ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सोनम ने रिश्ता पक्का होने और सगाई के बाद ही राजा पर काला जादू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने राजा की हत्या करने के लिए उस पर काला जादू किया था, ताकि वो अपने मंसूबे में कामयाब हो सके।
बेटे की याद में फफक कर रोए पिता देवीलाल रघुवंशी का आरोप है कि सोनम की तंत्र-मत्र में रुचि थी। वह तांत्रिक क्रियाएं करती थी।
राजा रघुवंशी के पिता देवीलाल के मुताबिक सोनम रघुवंशी ने सगाई के बाद उनके घर के मुख्य दरवाजे के बाहर एक पोटली लटकाई थी। राजा की हत्या के बाद ही ये पोटली भी गायब हो गई।
राजा के पिता ने बताया कि सोनम ने परिवार को बताया था कि ये पोटली घर को बुरी नजर से बचाएगी। यही बात कहते हुए उसने पोटली घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दी थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये बुरी नजर से बचाने के लिए नहीं बल्कि राजा पर काला जादू करने के लिए टांगी गई थी। राजा की हत्या के बाद वो पोटली भी घर के दरवाजे से गायब हो गई।
Updated on:
18 Jun 2025 11:25 am
Published on:
18 Jun 2025 11:25 am
