सूत्रों की मानें तो शिलांग पुलिस ने जब सोनम के प्रेमी आरोपी राज कुशवाह से पूछताछ की तो वह पहले चुप रहा। उसके साथियों ने चुप्पी तोड़ी तो उसने भी सच्चाई बयां कर दी। बताया कि हत्याकांड से तीन माह पूर्व उसने सतना से देशी पिस्टल खरीदी थी। एसआइटी जांच कर रही है कि राज ने पिस्टल किस व्यक्ति से खरीदी थी, क्या हत्याकांड की प्लानिंग सोनम और राज ने शादी के पहले ही कर ली थी, ऐसे तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच चल रही है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।