
Love Jihad
इंदौर। खजराना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। आरोपी ने पहले अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की। फिर बलात्कार कर उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह युवती के साथ में मारपीट भी करता रहा।
पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मो. फैजान पिता फरीद खान निवासी हारून कॉलोनी, खजराना के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी से चार साल पहले कोचिंग क्लास में पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और बहला फुसलाकर घर बदलने पर मजबूर कर दिया। वह खजराना आ गई। वह नए घर पर आता-जाता था। इसी दौरान भी आरोपी ने शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ बलात्कार किया। उसे धमका कर बार-बार बलात्कार करता रहा। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। जब उसने इस्लाम धर्म कबूल करने से मना कर दिया। तो आरोपी ने मारपीट कर दी। उसे धमकी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो जान से मार देगा। वह उसे अपने घर पर भी नहीं जाने देता। उसके घर जाने पर मां और भाई को मार डालने की धमकी देता। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी मारपीट करने के बाद उसका मोबाइल भी छीनकर ले गया। आरोपी ने उसे अपने कमरे में बंधक जैसे स्थिङ्क्षत में रख रखा था। किसी तरह उसने अपने परिवार से संपर्क किया और इसके बाद वह रिपोर्ट करने के लिए आई थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य
एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ में उसके पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। उससे रुपयों की मांग की जाती। जब उनकी मांग पूरी नहीं होती तो उसके साथ में मारपीट करते। पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता। विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट तक करता था। सिसे वह परेशान हो गई तो उसने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
Published on:
21 May 2023 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
