संयोजक अनिल यादव ने बताया कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रहे कन्हैया यादव ने 49 साल पहले दशहरा उत्सव की शुरुआत की थी। दशहरा उत्सव यहां आयोजित होने से मिल क्षेत्र के रहवासियों को शामिल होने का अवसर मिलता है। यह परंपरा आज भी जारी है। कार्यक्रम के दौरान दादू महाराज, सुरेश भदौरिया, सौरभ यादव, रूद्र यादव, कैलाश सुनहरे, गोलू, वीरेंद्र चौधरी, श्याम सुंदर यादव, गिरधर नागर, लखनलाल यादव आदि मौजूद थे।