7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBI के गवर्नर बोले- बैंकें मजबूत हुईं, रिजर्व बैंक रखेगा खास रिश्ता

आर्थिक राजधानी की बढ़ी खनक: पहली बार टियर-2 सिटी में आरबीआइ के निदेशक मंडल की बैठक

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Sep 02, 2023

rbi.png

भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 603वीं बैठक इंदौर में हुई। आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति की समीक्षा की गई। इंदौर में यह बैठक होना शहर के आर्थिक मॉडल को देश में मान्यता देना है, क्योंकि पहली बार टियर-2 सिटी में ऐसी बैठक हुई है।

बैठक में गवर्नर ने इंदौर के विकास व यहां के बैंकों को मिली उल्लेखनीय सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बैंकें सशक्त हुई हैं। आरबीआइ इंदौर से खास संपर्क रखेगा। एक होटल में आयोजित बैठक में वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक विकास के प्रभाव सहित संबंधित चुनौतियों पर भी बात हुई।

स्थानीय बोर्ड के कामकाज और चुनिंदा केंद्रीय कार्यालय की गतिविधियों सहित भारतीय रिजर्व बैंक के संचालन के विभिन्न क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई। बैठक में उप गवर्नर डॉ. माइकल देबब्रत पात्रा, एम. राजेश्वर राव, टी. रवि शंकर, स्वामीनाथन जे. सहित अन्य निदेशक एस. गुरुमूर्ति, रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, आनंद गोपाल महिंद्रा, पंकज रमनभाई पटेल, डॉ. रवींद्र ढोलकिया, आर्थिक कार्य विभाग के सचिव अजय सेठ और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव डॉ. विवेक जोशी भी शामिल हए। आरबीआइ बोर्ड की अगली बैठक ऋषिकेश में होगी।

इंदौर में रचा इतिहास

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी के मुताबिक, आरबीआइ बोर्ड की बैठक पहली बार किसी राजधानी के बजाए इंदौर में हो रही है। इंदौर में इतिहास बना है। गवर्नर ने कहा कि इंदौर के साथ खास संबंध रहेगा। बैंकों के मोबलाइजेशन पर यहां अच्छा काम हुआ है।

दास को मिली ए प्लस रेटिंग

आरबीआइ गवर्नर दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में ए रेटिंग मिली है। दास को उन 3 केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा है, जिन्हें ए रेटिंग मिली। दूसरे नंबर पर स्विटजरलैंड के गवर्नर थॉमस जार्डन व तीसरे पर वियतनाम के न्यूगेन हांग हैं।