6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर की रजनी बनीं मिसेज इंडिया क्वीन मोस्ट टैलेंटेड

आर. जे. फैशन फिएस्टा इवेंट्स का आयोजन, रजनी मंडलोई बोलीं, निगेटिव थॉट्स हैं सबसे बड़ी बीमारी

less than 1 minute read
Google source verification
RJ fashion fiesta evenst organised mrs india queen competition

rajni mandloi

इंदौर. शहर की 26 वर्षीय रजनी मंडलोई ने दिल्ली में आर.जे. फैशन फिएस्टा इवेंटस द्वारा ऑर्गेनाइज मिसेज इंडिया क्वीन कॉम्पटिशन में सेकंड रनर अप रहने के साथ ही मोस्ट टैलेंटेड अवार्ड का खिताब अपने नाम किया। कॉम्पटिशन में देशभर से लगभग ३५ महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया था। वे बताती हैं क्वेश्चन-आंसर राउंड में सभी पार्टिसिपेंट्स से सवाल किया कि अगर कोई बीमारी दुनिया से खत्म करने का मौका दिया जाए तो क ौनसी बीमारी खत्म करने के बारे में सोचेंगे। ९९ परसेंट पार्टिसिपेंटस ने जवाब दिया कि कैंसर को खत्म करेंगे। मेरा जवाब था निगेटिव थॉट्स, मेरा मानना है निगेटिव थॉट्स से जो जीत जाएं वो किसी भी बीमारी को हरा सकता है। जजेस को मेरा ये जवाब काफी इम्प्रेसिव लगा।

मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री
वे बताती हैं उन्होंने राजस्थान में हुए कॉन्टेस्ट में अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से को-पार्टिसिपेंट्स ने रेफर किया और इसी वजह से मुझे कॉन्टेस्ट में बिना ऑडिशन के वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली। इसमें ज्यूरी ने ग्रूमिंग सेशन में एक्टिविटीज और पार्टिसिपेंट्स को ध्यान रखते हुए मुझे मोस्ट टैलेंटेड के अवार्ड से नवाजा क्योंकि मैं सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग सभी में भाग लेती थी।

सोशल कॉज की ख्वाहिश
रजनी बताती हैं मेरी ख्वाहिश वुमन ओरिएंटेड इश्यूज को लेकर काम करूं। मेरा फेस बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ..चाइल्ड डेवलपमेंट जैसे मु²ों की पहचान बने। मेरा मानना है, हर व्यक्ति को सोसायटी के डेवलपमेंट और चैंज के लिए काम करने की जरूरत है।

मी-टाइम जरूरी
वे बताती हैं हर वुमन को चाहिए कि वह मी-टाइम निकाले, जिसमें वह खुद को हॉबीज को डेवलप और ड्रीम्स को पूरा करने के लिए काम कर सकें। ये इतना टफ टास्क नहीं है, बस जरूरत होती है स्मार्टली टाइम मैनेज करने की। मैं जॉब भी करती हूं, घर भी देखती हूं और खुद को अपने सपने पूरा करने के लिए समय देती हूं।