31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय ने कैलाश को गोद लिया, करोड़ों देकर पाला-पोसा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बोल, अपनी ही पार्टी के दिग्विजय सिंह पर साधा निशान, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी थे मौजूद....।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh

Feb 13, 2016

इंदौर. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जन वर्मा ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की मौजूदगी में अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्जिवयसिंह पर करारा हमला बोला।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री रहते हुए सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को एक तरह से गोद ले रखा था। कैलाश के महापौर कार्यकाल में नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा था। इसके बावजूद दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री रहते कैलाश को करोड़ों रुपए देकर पाला-पोसा। इस राशि से इंदौर नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार हुआ।

विधानसभा 1 के 17 वार्डो में पसरी जनसमस्याओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा बड़ा गणपति चौराहे पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाजपा के तीन महापौर निशाने पर थे। वक्ताओं ने पहले कैलाश, डॉ. उमाशशि शर्मा और फिर कृष्णमुरारी मोघे के महापौर कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। जब सज्जन वर्मा की बारी आई तो उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के विषय में पार्टी नेताओं ने जो बोला, अच्छा बोला, लेकिन कम बोला। इसमें अपने कांग्रेस नेताओं का भी हाथ था। मैं नाम लेने से नहीं डरता। दिग्विजयसिंह ने विजयवर्गीय को गोद ले रखा था। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने इंदौर नगर निगम को करोड़ों रुपए विकास कार्य के लिए दिए। कैलाश ने खूब भ्रष्टाचार किया और खूब फले फूले। एक तरह से कैलाश दिग्विजयसिंह के दत्तक पुत्र के समान रहे।

शहर ठेकेदारों और अफसरों के हवाले
आपके विधायक आपके दरवाजे पर आते हैं, लेकिन समस्याएं हल हुईं? अगर होती तो आप इतनी संख्या में यहां आते? ये मदांध हो गए हैं, जो कहते हैं, करते नहीं। दिखावे का अभियान चलाते हैं। पूरा शहर ठेकेदारों और अफसरों के हवाले है। स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़े कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने का खेल चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान ये बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कही। इस दौरान पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, तुलसी सिलावट, रामलाल यादव, सुरेश मिंडा, शेख अलीम के अलावा कांग्रेस के पार्षद, कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

image