
Selling substandard oil in the name of branded companies
इंदौर. त्यौहार पास आते ही मिलावटी खाद्य—पेय पदार्थों को खपाने की कोशिश प्रारंभ हो गई है. ऐसी हरकतों पर प्रशासन सतर्क दिख रहा है. मध्यप्रदेश में लगातार ऐसे खाद्य—पेय माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इंदौर में क्राइम ब्रांच द्वारा भवर कुआं थाना क्षेत्र में लगभग 3550 लीटर मिलावटी खाद्य तेल जब्त किया गया।
ग्राम पालदा में एक तेल बनाने वाली कंपनी पर छापा मार कार्रवाई करते हुए यह तैल जब्त किया गया है। ASP गुरु पाराशर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग ने यह संयुक्त कार्रवाई की. पालदा स्थित फर्म मामाजी इंडस्ट्रीज में लंबे समय से अमानक स्तर के मिलावटी खाद्य तेल का निर्माण एवं पैकिंग का काम चल रहा था.
सूचना मिलने पर प्रभारी अधिकारी ने खाद्य विभाग की टीम को साथ में लेकर छापा मारा. इस दौरान फर्म मामाजी इंडस्ट्रीज में मुरैना गोल्ड कच्ची घानी सरसों तेल का निर्माण तथा पैकिंग की जा रही थी. खाद्य विभाग द्वारा सेम्पल लिये गये और तैल की जब्ती की गई. मामाजी इंडस्ट्रीज के संचालक अशोक पिता मुन्नालाल अग्रवाल हैं.
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संचालक पर अमानक मिलावटी सरसों तेल की पैकिंग व भण्डारण कर विक्रय करके जनस्वास्थ के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर कम्पनी द्वारा अन्य सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल के विभिन्न ब्रांडों के नाम पर यह तैल बेचने की कोशिश करना पाया गया.
यहां रि पैकिंग करके मुरैना गोल्ड कच्ची घानी का तेल, एक्टिव लाइव सोयाबीन तेल, सन एक्टिव सनफ्लोवर तेल, मामाजी मूंगफली का तेल व काठियाबाडी मूंगफली का तेल के नाम से विक्रय किया जाता था. यह तैल उज्जैन, देवास, खरगौन, धार, इंदौर सहित अनेक शहरों में बेचने के लिए भेजा जाता था.
Published on:
26 Sept 2021 09:28 am

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
