scriptहे भगवान…प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ ! | Shameful molesting of female patient in MY Hospital | Patrika News
इंदौर

हे भगवान…प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ !

MY अस्पताल में डायलिसिस के लिए भर्ती महिला मरीज से छेड़छाड़ की कोशिश..शोर मचाने पर भागा आरोपी…
 

इंदौरJul 28, 2021 / 07:51 pm

Shailendra Sharma

mahila1.png

,,

इंदौर. मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एक बार फिर शर्मनाक करतूत सामने आई है। अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया और तुरंत ही अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरु की। एक जांच कमेटी गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है। महिला अस्पताल में डायलिसिस के भर्ती हुई थी और इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई।

ये भी पढ़ें- शिकायत दर्ज कराने पहुंची रेप पीड़िता को हुई प्रसव पीड़ा, थाने में कराई डिलीवरी

 

mahila2.png

शोर मचाने पर भागा आरोपी
बताया जा रहा है कि धार जिले की रहने वाली पीड़ित महिला किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसे डायलिसिस के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला अस्पताल की पांचवी मंजिल पर भर्ती थी। इसी दौरान एक शख्स ने इलाज के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने परिजन को पूरी बात बताई। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन से मामले की शिकायत की है जिसके आधार पर एक कमेटी गठित की है और मामले की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें- बेटे की मौत के दो दिन बाद बहू को मनहूस कहकर घर से निकाला, जानिए पूरा मामला

 

मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
अधिकतर लापरवाही के लिए सुर्खियों में रहने वाले एमवाय अस्पताल में सामने आई इस घटना के बाद मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल की अधीक्षक पीएस ठाकुर का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि छेड़छाड़ करने वाला अस्पताल का कर्मचारी हो ये जरुरी नहीं है। फिलहाल आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है और न ही उसकी पहचान हो पाई है। पीड़िता के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है।

देखें वीडियो- भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82zwvh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो