17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब शिवराज सरकार में मंत्री बने तुलसी सिलावट, छात्र संघ अध्यक्ष से शुरू किया था सफर

शिवराज सरकार में शामिल हुए सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट, दो संभागों की मिली जवाबदारी...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Apr 21, 2020

tulsi.jpg

shivraj cabinet minister tulsi silawat profile

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने मंगलवार को पांच मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल कर लिया। इसमें सिंधिया गुट के तुलसी सिलावट भी शामिल हैं। मालवा क्षेत्र की सांवेर विधानसभा से पूर्व विधायक तुलसी राम सिलावट दिसंबर 2018 में बनी कमलनाथ सरकार में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे। किसान परिवार में जन्मे तुलसी ने राजनीति का पाठ छात्र राजनीति से ही सीख लिया था।

शपथ ग्रहण करने के बाद सिलावट शिवराज कैबिनेट की पहली बैठक में शामिल हुए, जिसमें सिलावट को इंदौर और सागर संभागों का जिम्मा सौंप दिया है। थोड़ी देर में विभागों का भी बंटवारा होने वाला है। सिलावट कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

तुलसी सिलावट का जन्म 5 नवंबर 1954 को इंदौर के पास ही ग्राम पिवडाय में स्व. ठाकुरदीन सिलावट के घर हुआ था। तुलसी ने राजनीति शास्त्र में एमए किया है। छात्र जीवन से ही पालिटिक्स में रुचि रखने वाले तुलसी शासकीय कला एवं वाणिज्य कालेज इंदौर के छात्र रहे और 1977 से 79 तक वे छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 1979 से 81 में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। तुलसी पहली बार 1982 में इंदौर नगर निगम में पार्षद बने। इसके बाद 1985 में विधायक बन गए। इसके बाद वे संसदीय सचिव भी रहे। 1995 में नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।







1998 से 2003 तक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष रहे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनाया। दिसंबर 2007 के उप चुनाव के बाद 2008 में तीसरी बार वे विधायक चुने गए। हालांकि 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश सोनकर से हार का भी सामना करना पड़ा। 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर सिलावट चौथी बार विधायक बने और कमलनाथ सरकार में वे स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। 65 वर्षीय तुलसी सिलावट की कुल संपत्ति 8.26 करोड़ है, जो सभी कैबिनेट मंत्रियों में सबसे अधिक है।