8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका के विजय चौधरी व राजेश लाहोटी श्रीफल पुरस्कार से सम्मानित

श्रीफल फाउंडेशन : वर्ष 2021 व 2022 के दस पुरस्कार का आयोजन संपन्न

2 min read
Google source verification
patrika_state_editor_vijay_choudhary.jpg

,,,,

इंदौर. पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए पत्रिका मध्यप्रदेश के राज्य संपादक विजय चौधरी और छत्तीसगढ़ के राज्य संपादक राजेश लाहोटी सहित दस पत्रकारों को सम्‍मानित किया गया। श्रीफल फाउंडेशन परिवार ट्रस्ट ने रविवार को श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन इंदौर के नवग्रह जिनालय परिसर में किया। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर के सान्निध्य में वर्ष 2021 और 2022 के पुरस्कार एक साथ दिए गए।

राज्य संपादक विजय चौधरी को कर्पूरचंद्र कुलिश स्मृति पुरस्कार
पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिश स्मृति पुरस्कार विजय चौधरी को (वर्ष 2021 का) और अतुल्य सागर स्मृति पुरस्कार राजेश लाहोटी को (वर्ष 2022 का) दिया गया। विजेताओं को मुनि पूज्य सागर ने स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति प्रमुख नरेन्द्र वेद, भरत जैन और डॉ. सुबोध मारोरा का भी सम्मान हुआ। संचालन अनीता जैन (सागवाड़ा) और रेखा पाटनी (इंदौर) ने किया।

ये भी हुए सम्मानित
वर्ष 2021 के लिए अतुल्य सागर अवॉर्ड अनुराग द्वारी (भोपाल) को, भगवान बाहुबली अवॉर्ड हर्षवर्धन प्रकाश (इंदौर) को, आचार्य अभिनंदन अवॉर्ड ताराचंद गवारिया (उदयपुर) को, रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल अवॉर्ड कार्टूनिस्ट कप्तान इरशाद (इंदौर) को दिया गया। ऐसे ही वर्ष 2022 के लिए कर्पूरचंद कुलिश पुरस्कार बृजेश राजपूत (भोपाल) को, भगवान बाहुबली अवॉर्ड विपुल गुप्ता (उज्जैन) को, आचार्य अभिनंदन सागर अवॉर्ड माधव शर्मा (जयपुर) को और रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल टीवी पत्रकार शशि मोहन (जयपुर) को दिया गया।

पत्रकार युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति से बचाएं
संत अपनी वाणी समाज तक तो पत्रकार जन-जन तक पहुंचाते हैं। मैं आव्हान करता हूं कि इस समय जो युवा पाश्चात्य संस्कृति की ओर जा रहे हैं, उनमें सुधार के लिए पत्रकार अभियान चलाएं।
— मुनि पूज्य सागर, संस्थापक, श्रीफल फाउंडेशन