5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसी ‘मां’, जरा-जरा सी बात पर बच्चे को पीटती, चीख से सहम जाते थे पड़ोसी

अत्याचार की गुप्त सूचना पर चाइल्ड लाइन ने कराया मुक्त....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 30 Jan 2022, 1:38 PM IST

gettyimages-471031808-5964057f5f9b583f18133963.jpg

Step mother

इंदौर। चाइल्ड लाइन की टीम ने पांच साल के बच्चे को सौतेली मां के अत्याचार से मुक्त कराया है। मां इस कदर बेरहम थी कि जरा-जरा सी बात पर बच्चे को पीटती, दिल नहीं भरता तो रस्सी से हाथ-पैर बांध देती थी। बेरहमी का आलम यह था कि मासूम की चीखों से पड़ोसी भी सहम जाते। चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।

बच्चे की मां घर छोड़कर चली गई तो पिता ने दूसरी शादी कर ली। पिता का यही फैसला मासूम के लिए मुश्किलें लेकर आया। घर से खेलने जाने की बात हो या अतिसामान्य बाल सुलभ घटना, सौतेली मां ह बात पर मारपीट करने पर आमाद थी । कई माह से बच्चे को प्रताड़ित होते देख किसी ने चाइल्ड लाइन पर सूचना दी। को-ऑर्डिनेटर राहुल गोठाने ने बताया, सौतेली मां रानू ने सहयोग नहीं किया। शुक्रवार शाम चाइल्ड लाइन की टीम बाणगंग पुलिस के साथ बचाने पहुंची।

माता-पिता पर केस

शुक्रवार रात टीम मासूम को लेक पहुंची और मेडिकल कराया चाइल्ड लाइन की टीम ने बाणगंग थाने में सौतेली मां रानू और पित नरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई। इसके बाद टीम उसे संस्थ में प्रवेश दिलाने पहुंची। चाइल्ड लाइन के मुताबिक, शनिवार को धारा-16 के तहत बच्चे के बयान हुए हैं। जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी

दिल दहला देने वाला दृश्य था सामने

बचाव टीम बच्चे के घर पहुंची तो दृश्य दिल दहला देने वाला था । मासूम घर के बरामदे में था और काफी डरा हुआ था। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। खून भी बह रहा था। इस दौरान सौतेली मां घर के काम में जुटी थी। मजदूर पिता ने भी स्वीकार यिका कि सौतेली मां बच्चे को पीटती है।