5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में पार्टी मनाई, सुबह फांसी के फंदे पर झूलती मिली

हीरा नगर इलाके की घटना, पुलिस कर रही पति से पूछताछ

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh

May 02, 2016

suicide by hanging himself

suicide by hanging himself

इंदौर.
हीरा नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में उसने अपने घर में पति व दोस्तों के साथ पार्टी मनाई थी। पार्टी के बाद पति अपने रिश्तेदार के घर चला गया। सुबह जब वो लौटा तो पत्नी को फांसी पर देखा। पुलिस पूरे मामले को संद्धिध मानकर जांच कर रही है।


सुखलिया में रीना पति अंकित शर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार महीने पहले ही दोनों की शादी हुई है। दोनों ही प्रोफेशनल डांसर है व डांस क्लास संचालित करते है। सुखलिया में दंपती किराए के फ्लैट में रहते है। परिवार के मुताबिक काफी समय पहले ही रीना अपने घर से अलग हो गई। ये उसकी तीसरी शादी थी। पहले उसने भरत यादव से शादी की थी। उनके बीच विवाद होने लगे तो दोनों अलग हो गई। इसके बाद रीना ने मोनू यादव से शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई।
मोनू से अलग होने के कुछ समय बाद रीना की दोस्ती अंकित से हुई तो उन्होंने शादी कर ली। रानी की आत्महत्या की जानकारी अंकित ने उसके परिवार को दी। परिवार के लोग यहां पहुंचे और हीरा नगर पुलिस को बुलाया। घटना को लेकर अंकित से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें

image