
इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को भी मिला है पद्मश्री अवॉर्ड...!
इंदौर. शहर के स्कूली बच्चों के सामान्य ज्ञान ( general knowledge ) को लेकर संस्था सरोकार ने स्वतंत्रता दिवस ( independence day ) पर एक सर्वे कराया था। इस सर्वे में की रोचक जानकारी सामने आई है। हालांकि बच्चों के सामान्य ज्ञान का स्तर कुछ कम हुआ है। सर्वे फार्म में बच्चों कुछ सामान्य जानकारियां भी गलत लिखी हैं। कुछ बच्चों ने शहर के पद्मश्री हासिल करने वालों में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ( sumitra mahajan ) का नाम भी शामिल कर दिया। सर्वे में राष्ट्रीयता से जुड़ी जानकारी में 11 और 12वीं के विद्यार्थियों ( students ) का सामान्य ज्ञान औसत से भी कम निकला है।
सर्वे में पूछे गए 10 प्रश्न
संस्था सरोकार के संयोजक रामस्वरूप मूंदड़ा व सुधीर देडग़े ने बताया सर्वे फार्म में 10 प्रश्न पूछे गए थे। 328 विद्यार्थियों से भरवाए गए सर्वे फार्म कई चौंकाने वाली जानकारी शामिल है। छात्र इंदौर में श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा कहां स्थित है इस प्रश्न का भी सही जवाब नहीं दे पाए। मात्र 32 प्रतिशत छात्र इन प्रश्नों का सही उत्तर दे पाए।
आरएनटी मार्ग का पूरा नाम भी नहीं बता पाए
इसी तरह इंदौर के 3 व्यक्तियों का नाम बताइए जिन्हें पद्मश्री मिला है? इसके प्रश्न पर सही जवाब देने वालों की संख्या भी मात्र 18 प्रतिशत रही। कई छात्रों ने सुमित्रा महाजन का नाम भी पदमश्री प्राप्त करने वालों में शामिल किया है। कई छात्र आरएनटी मार्ग का पूरा नाम क्या है भी नहीं बता सके। हालाकि राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत कौन से हैं तथा उनके रचियता कौन थे, राष्ट्रीय ध्वज के चक्र में कितनी लकीरें होती हैं तथा महू का पूरा नाम क्या है?
कौन है सुमित्रा महाजन?
इंदौर से भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर और आठ बार सांसद रह चुकी है। लोग आदर से उन्हें ताई भी बोलते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में उनकी जगह पार्टी ने शंकर लालवानी को टिकट दिया था। उन्होंने प्रचंड मतों से कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज संघवी को हरा दिया था।
Published on:
17 Aug 2019 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
