11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरजेवाला बोले इंदौर की जनता का अपमान करते हैं कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, नेताओं से की बात।

2 min read
Google source verification
सुरजेवाला बोले इंदौर की जनता का अपमान करते हैं कैलाश विजयवर्गीय

सुरजेवाला बोले इंदौर की जनता का अपमान करते हैं कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक पिक्चर बनाई है, जिसका नाम हम तो डूबेंगे सनम-साथ में तुम्हें भी लेकर डूबेंगे है। अपने जितने घोर विरोधी थे, सभी को उनके न चाहने के बावजूद चुनाव मैदान में उतार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर एक से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय तो कहते हैं कि मेरा तो चुनाव लड़ने का मन ही नहीं है। भाजपा नेताओं का अहंकार इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि विजयवर्गीय जैसे लोग इंदौर की जनता का अपमान कर रहे हैं। वे कहते हैं कि मैं तो बहुत बड़ा नेता हूं। मैं विधानसभा का चुनाव क्या लड़ूं, तो फिर जनता कांग्रेस के हमारे साथी को दोबारा चुनकर आपको सबक सिखाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को फिल्मों की हीरोइनों के कपड़े फौरन नजर आ जाते हैं।

मप्र में बेटियां असुरक्षित हैं
यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कही। वे गुरुवार शाम करीब छह बजे इंदौर पहुंचे। शुक्रवार सुबह कालापीपल में सांसद राहुल गांधी की सभा में शामिल होने रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि मप्र में बेटियां असुरक्षित हैं। कई बार तो लगता है कि बेटी बचाव बस नारा बन गया है। महाकाल में 12 वर्ष की बालिका से बलात्कार पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? ऐसे दरिंदों को तो 24 घंटे में चौराहे पर सजा मिलनी चाहिए थी। उन्होंने गृहमंत्री पर कटाक्ष किया कि नरोत्तम मिश्रा को फिल्मों की हीरोइनों के कपड़े फौरन नजर आ जाते हैं।

सभा में भीड़ जुटाने पर चर्चा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल, शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, विनय बाकलीवाल से बात की। सुरजेवाला ने सभी नेताओं से राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए शहर से करीब 500 वाहनों में कार्यकर्ताओं को ले जाने को कहा।