3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब होगा पश्चिम विक्षोभ का असर, 26 जनवरी के बाद इन जगहों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

- उत्तरी हवा लाई ठंड- 26 के बाद एक बार फिर बढ़ेगी ठंड
2 min read
Google source verification

इंदौर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड (weather forecast) का दौर जारी है। शहर में उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान (weather update) में गिरावट देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण वहां से सीधे ठंडी हवा आ रही हैं। इस वजह से तापमान में कमी दिखाई दे रही है। सोमवार की शुरुआत जहां सर्दी से हुई और सुबह-सुबह अधिकतम तामपान 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को दिन का पारा 25.2 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

छाया रहेगा कोहरा

शहर में बीते दिन सुबह के समय उत्तरी पूर्वी हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इस कारण लोगों को सुबह के समय तेज ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार शाम तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को मध्य प्रदेश में उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, उज्जैन, होशंगाबाद और भोपाल में कोहरा दिखाई दिया। वहीं ग्वालियर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तो धार में सबसे कम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से पश्चिम विक्षोभ के गुजर जाने के बाद इंदौर सहित प्रदेश भर में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में 26 जनवरी को अच्छी ठंडक रहेगी। उसका असर 27 जनवरी को भी देखने को मिलेगा। दरअसल, हवा की दिशा उत्तरी हो गई है। इस वजह से तापमान में कुछ कमी आई थी।