
,,
इंदौर। आपको कैसा लगेगा यदि किसी कंपनी में काम करने के बाद आपको कहा जाए कि आपकी शिफ्ट पूरी हो गई, अब आप घर चले जाइए। यदि अपना काम पूरा कर लिया है या टारगेट पूरा कर लिया है तो निश्चित ही यह शब्द आपको सुकून देंगे। शहर की एक साफ्टवेयर कंपनी ने ऐसी ही पहल शुरू की है। इसमें शिफ्ट पूरी होते ही कंप्यूटर आपको घर जाने के लिए कह देगा और अगले 10 मिनट में कंप्यूटर खुद ब खुद बंद हो जाएगा।
भाग-दौड़ भरी जिंदगी और एक्स्ट्रा काम की टेंशन के बीच इस कंपनी के टाइम ट्रैकर सिस्टम की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं ऐसा हर कंपनी को करना चाहिए। इससे कंपनी के साथ ही कर्मचारियों को भी लाभ होगा। इस सॉफ्टवेयर कंपनी ने अपने दफ्तर के सभी कंप्यूटर में टाइम ट्रैकर लगाया है, जो शिफ्ट पूरी होते ही कर्मचारियों को जल्द घर जाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इसके एक अधिकारी का कहना है कि काम और जीवन में संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है, इसलिए यह अनूठी पहल हमने की है। हमारे कंप्यूटर स्क्रीन पर पहले तो शिफ्ट खत्म होने की वार्निंग आएगी, एक पॉप अप खुलेगा। इसमें लिखा होगा, प्लीज गो होम। इसके 10 मिनट बाद कंप्यूटर सिस्टम अपने आप शट डाउन हो जाएगा। कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि यह संदेश बताता है कि कर्मचारी को अप अपने घर चले जाना चाहिए, क्योंकि उनकी ड्यूटी अब खत्म हो चुकी है।
सॉफ्टवेयर कंपनी के एक अधिकारी अजय गोलानी बताते हैं कि लंबे समय तक काम करना और टाइम मैनेजमेंट कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है, जिसे देखते हुए उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने बताया कि हम मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट में काम करते हैं। कर्मचारियों के मध्य टाइम मैनेजमेंट और लंबे समय तक काम करना चिंता का विषय है, इसलिए हमने कंप्यूटर में टाइम ट्रैकर लगाया है।
क्या होंगे फायदे
Updated on:
21 Feb 2023 06:45 pm
Published on:
21 Feb 2023 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
