8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का दिन इन राशियों के लिए हैं महत्वपूर्ण, बजरंगबली का करें पूजन

आज का राशिफल

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Jun 08, 2019

indore

आज का दिन इन राशियों के लिए हैं महत्वपूर्ण, बजरंगबली का करें पूजन

मेष
यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ
व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।
मिथुन
अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।

must read : डॉक्टर की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, बेटा बचाने आया तो उसे भी मारा चाकू

कर्क
विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।
सिंह
बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे।
कन्या
अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

must read : 25 प्रतिशत डॉक्टर ब्लड प्रेशर के मरीज, 8 से 10 वर्ष कम हो रही डॉक्टर्स की आयु

तुला
कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा।
वृश्चिक
किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। बजरंगबली का करें पूजन।
धनु
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव। कानूनी मसले आपके पक्ष में रहेंगे।
मकर
दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। वाणी संयम जरूरी है।

must read : सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को जेल में पड़ा दिल का दौरा, मौत

कुंभ
दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
मीन
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

must read : चाय की गुमटी चलाने वाले ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांगी इच्छामृत्यु, ये है पूरा मामला