1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये तीन राशि वाले कर लें ये छोटा सा काम सफलता कदम चुमेगी, जानिए 12 राशिफल और गुडलक टिप्स

आज के ग्रह, नक्षत्र और राशियां

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Dec 31, 2018

rashi

ये तीन राशि वाले कर लें ये छोटा सा काम सफलता कदम चुमेगी, जानिए 12 राशिफल और गुडलक टिप्स

मेष - आज मानसिक अवसाद से बचें। आने वाले दिनों में सकारात्मक सोच के साथ खुद को दृढ़ करने की कोशिश करें। आज के दिन की सफलता के लिए केले के पौधे की पूजा करें।

वृषभ - आज कई तरह के विचारों से डिस्टर्ब हो सकते हैं। दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज के दिन की सफलता के लिए में पक्षियों को गेहंू - चावल खिलाएं।

मिथुन - आज कुछ सुखद बदलाव होगा जिसे आप काफी समय तक याद रखेंगे। खुद के लिए अच्छा सोचे। आज के दिन की सफलता के लिए साई मंदिर में बिस्कुट के पैकेट का दान करें।

कर्क - आज दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें, फायदा जरूर होगा। मन शांत रखें आज के दिन की सफलता के लिए विष्णु मंदिर मे इत्र चढ़ाएं।

सिंह - आज नौकरी या करियर में बदलाव के बारे में भी विचार कर सकते हैं। आज कोई भी काम कल पर न टालें। आज के दिन की सफलता के लिए किसी पीले रंग के कपड़े पहनें।

कन्या - आज दो तरफा बातें करने से आपको बचना होगा। अपनी छवि पर, अपने आप पर ध्यान दें। आज के दिन की सफलता के लिए धनिया और हरी सब्जी खाएं।

तुला - आज मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन की सफलता के लिए विष्णु मंदिर में दीपक लगाएं।

वृश्चिक - सकारात्मक सोच से आप आज का दिन अच्छा बना सकते हैं। व्यर्थ कार्य व वार्तालाप में समय नष्ट न करें। आज के दिन की सफलता के लिए मां तुलसी का सेवन करके दिन की शुरुआत करें

धनु - आज नई संभावनाओं पर ध्यान देने की कोशिश करें। आज अपनी सोच को नकारात्मक नहीं बनाएं। आज के दिन की सफलता के लिए काली मिर्च का दान दें।

मकर - आज बहुत-सी परेशानियों और समस्याओं के समाधान आपको मिल सकते हैं। कार्यशील बने रहें आज के दिन की सफलता के लिए किसी भी कार्य मे खोपरे का तेल नाभि पर लगाएं।

कुंभ - आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। पुरानी बातों पर सोचना बंद करें। आज के दिन की सफलता के लिए गौ माता को गुड़ खिलाएं।

मीन - आज क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी में कमी आ सकती है। आज के दिन की सफलता के लिए किशमिश का पानी पिएं।