
MP News : इंदौर बीआरटीएस के 9 चौराहों पर ओवर ब्रिज(Over Bridge) बनाने को लेकर हुए सर्वे की फिजिबिलिटी रिपोर्ट आ गई है। सबसे ज्यादा वाहन चालकों को लाभ पलासिया चौराहा, गिटार व इंडस्ट्री हाउस तिराहे को मिलाकर बनाए जाने वाले ओवर ब्रिज में होगा। करीब 4.12 वाहनों को सीधा फायदा होगा।
बीआरटीएस(BRTS) पर नौलखा से एलआइजी के बीच बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को निरस्त करने की मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा कर दी। उसके बाद चौराहों पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर आइडीए ने फिजिबिलिटी सर्वे कराया, जिसकी हाल ही में कंसल्टेंट कपनी ने रिपोर्ट पेश कर दी है। उस में कई चौंकाने वाले पहलू भी सामने आए हैं, जिसमें शहर में सबसे ज्यादा आवश्यक पलासिया चौराहा, गिटार व इंडस्ट्री हाउस तिराहे को मिलाकर बनने वाला ओवर ब्रिज है।
रिपोर्ट के अनुसार, ये ब्रिज(Over Bridge) टू लेन होगा लेकिन 1420 मीटर लंबा होगा, जिसकी लागत 147.41 करोड़ आंकी गई है। नजदीक चौराहे होने से एक ही लाई ओवर ब्रिज बनाने का सुझाव दिया गया है, जिसमें 4.12 लाख वाहनों को सीधा फायदा होगा। वाहन चालकों की संख्या के आधार पर शिवाजी वाटिका व जीपीओ चौराहे को मिलाकर बनाए जाने वाला ब्रिज भी कारगर साबित होगा। यहां पर 2.13 लाख वाहन चालकों को फायदा होगा तो कंसल्टेंट कपनी ने एमवाय से आयकर भवन की ओर अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव दिया है। निर्माण की लागत 161.05 करोड़ आंकी गई है।
ओवर ब्रिज की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तो आ गई है लेकिन उन्हें बनाएगा कौन इस पर संशय है। एलिवेटेड ब्रिज को लेकर केंद्र ने पीडब्ल्यूडी को 300 करोड़ रुपए दिए थे और टेंडर भी उसी ने जारी किया था। विभाग चाहता है कि ये काम भी वही करे, लेकिन जनप्रतिनिधि चाहते हैं कि आइडीए निर्माण करें।
Updated on:
9 Apr 2025, 12:04 PM IST
Published on:
9 Apr 2025, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.