
Two Wheeler Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से वैसे ही वाहन चलाना मुश्किल है, वहीं अब नया टू-व्हीलर खरीदना महंगा होने वाला है। 1 जुलाई से टू व्हीलर के दाम 3 हजार तक बढ़ जाएंगे। मई में ही कार के दाम बढ़ चुके हैं। 1 जुलाई से एक कंपनी तो अन्य कंपनियां भी दाम बढ़ाने वाली हैं। शहर में 50 से ज्यादा टू व्हीलर शोरूम हैं। करीब पांच बड़ी कंपनियों के स्कूटर और टू-व्हीलर की बिक्री होती है। अब 900 रुपए से लेकर 3 हजार तक दाम बढ़ेगे। स्कूटर के करीब 1000 के आसपास और बाइक के दामों में 3000 तक बढ़ोतरी होगी।
हर साल 3 से 4 बार बढ़ते हैं दाम डीलरों के अनुसार हर साल तीन से चार बार वाहनों के दाम बढ़ते हैं। इसके पीछे कच्चे माल के दाम बढऩा कारण है। दीपावली के आसपास फिर एक बार दाम बढऩे का अनुमान है। बीते एक साल में टू-व्हीलर पर 12 हजार तक तो कारों के 20 हजार तक दाम बढ़ चुके हैं।
टैक्स भी इसी हिसाब से लगेगा इंदौर के ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने बताया, कारों के भी दाम हर साल 3 से 4 बार बढ़ते हैं। मई में 15 हजार तक मॉडल के हिसाब से वाहनों के दाम में बढ़ोतरी हुई। वाहनों के दाम बढऩे से टैक्स आदि का शुल्क भी बढ़ेगा।
1 जुलाई से टू-व्हीलर कंपनियां वाहनों के दाम बढ़ाने जा रही है। जुलाई में अन्य कंपनियां भी दाम बढ़ा देंगी। वाहनों की लागत बढ़ने से दाम बढ़ते हैं।
-आदित्य कासलीवाल, उपाध्यक्ष, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन
Updated on:
29 Jun 2024 09:14 am
Published on:
29 Jun 2024 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
