'सभी लोगों को मां चाहिए, पत्नी चाहिए और बहन भी चाहिए, लेकिन बेटी क्यों नहीं ?'
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली देपालपुर तहसील में स्कूली चात्रों द्वारा अपनी रंगोली के माध्यम से बेटियों को लेकर एक अनूठा संदेश दिया है। रंगोली के माध्यम से संदेश था, 'सभी लोगों को मां चाहिए, पत्नी चाहिए और बहन भी चाहिए, लेकिन बेटी क्यों नहीं ?' बेटियों ने रंगोली बनाकर परिजन, जनता और देशवासियों को अनूठा संदेश दिया है। जिस किसी ने भी स्कूली छात्राओं द्वारा बनाई रंगोली और उसमें दिया पढ़ा, संदेश ने उनके दिल को छू लिया। जिसने भी इस संदेश को आत्मसात कर लिया तो हर इंसान बेटी चाहेगा। क्योंकि, वो सिर्फ बेटियां ही हैं, जो दो कुलो को संवारती हैं।
देपालपुर तहसील में स्थित शिक्षक परिवार द्वारा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में ब्लाक स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में 24 अवतार मंदिर, राष्ट्रीय ध्वज समेत अलग - अलग थीम पर रंगोली बनाई गई थी। स्कूली छात्राओं ने सबसे अधिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश वाली एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई गई।
रंगोली से दिया बाल विवाह रोकने का संदेश
कइयों ने पहले पढ़ाई, फिर शादी की। रंगोली बनाकर बाल विवाह को रोकने का संदेश दिया गया। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक अधिकारी एमटी गोड़, डॉक्टर विनोद वर्मा, माही राठौर, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं।