20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर से आ रही हवा, मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 3 दिन बाद से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर की ओर से आ रही हवा ने शनिवार को शहर का मौसम बदल दिया। ठंडी हवा के कारण दिन के तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में ठंड का अहसास हुआ। प्रदेश में ग्वालियर का दिन सबसे ठंडा रहा। अब आसमान साफ हो चुका है, इस कारण अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है। इससे रात में ठंड बढ़ेगी। इसकी शुरूवात दीपावली से हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
3.png

weather update

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत सहित ग्वालियर-चंबल संभाग में शुक्रवार रात को हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण रात से ही मौसम बदल गया। तेज हवा की वजह से ठंड का अहसास हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। दिन में उत्तर पूर्वी हवा चली। उत्तरी हवा के साथ कश्मीर से ठंड आ गई। इस वजह से सुबह से ही लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इस सीजन में पहली बार दिन में ठंड का अहसास हुआ। दिन व रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

इन कारणों से बदलेगा मौसम

● पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर में बर्फबारी हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड होते हुए आगे की ओर बढ़ गया है। इसके कमजोर पड़ने पर हवा का रुख बदलकर उत्तर दिशा से होगा।

● उत्तर भारत में बारिश हो चुकी है, जिसकी वजह से हवा में नमी आ गई है। नमी व कश्मीर की हवा की वजह से तेज गति से ठंड बढ़ेगी।

● 14 नवंबर से धीरे-धीरे तापमान नीचे आएगा। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से उत्तरी हवा स्थिर होगी।