13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 जनवरी तक मूसलाधार बरसात कराएगा पश्चिमी विक्षोभ, बिगड़े मौसम का अलर्ट

एमपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। इंदौर में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी का दौर जारी है। पिछले 48 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 6.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में हल्का कोहरा रहा, वहीं चल रही ठंडी हवा से ठिठुरन का अहसास हुआ। हालांकि बादलों के कारण रात के तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है। रात में भी घना कोहरा छाया रहा।

2 min read
Google source verification
rainind2.png

एमपी में मौसम तेजी से बदल रहा

एमपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। इंदौर में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी का दौर जारी है। पिछले 48 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 6.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में हल्का कोहरा रहा, वहीं चल रही ठंडी हवा से ठिठुरन का अहसास हुआ। हालांकि बादलों के कारण रात के तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है। रात में भी घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी तक इसी तरह मौसम का असर रहेगा। जहां शुक्रवार को दिन का तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं गुरुवार को रात का तापमान 15.5 डिग्री रहा। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे, वहीं कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। सर्द हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दोपहर को कुछ देर के लिए बादल छटने की स्थिति बनी थी।

सुबह कोहरे के कारण दृष्यता 200 से 300 मीटर तक दर्ज की गई। गुरुवार रात को 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी। शुक्रवार को हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज हुई। शुक्रवार दोपहर तक दृश्यता भी 1500 मीटर तक दर्ज हुई।

2-3 दिन बादल छाए रहेंगे, मावठे की संभावना
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति बनी है। इसके कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं मध्यम से तेज बारिश भी हुई। कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट रही।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश व पश्चिमी भाग में बनी हुई है। इसके कारण 2 से 3 दिन बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है, वहीं मध्यम से घना कोहरा भी छाया रहेगा। 7 जनवरी तक बिगड़े मौसम का अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बरसात भी हो सकती है।

तीन दिन से लगातार गिर रहा अधिकतम तापमान
3 जनवरी : 25.2 डिग्री
4 जनवरी : 19.6 डिग्री
5 जनवरी : 18.3 डिग्री