27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति घर लौटा तो इस हाल में मिली बीवी, पैरों तले खिसक गई जमीन

पति घर लौटा तो इस हाल में मिली बीवी, पैरों तले खिसक गई जमीन

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Mar 11, 2019

wife

पति घर लौटा तो इस हाल में मिली बीवी, पैरों तले खिसक गई जमीन

इंदौर. शहर के गोविंद नगर में रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि पति जब घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी को लेकर लेकर आया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार बबली पति अजय यादव (28) को कल रात मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया था। उसके पति ने बताया कि शादी को छह साल हो गए हैं। कल सुबह जब घर से निकले तो सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब घर लौटे तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और एमवाय अस्पताल लेकर आए, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बबली ने ऐसा क्यो किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वह भी हैरान है क्योंकि किसी भी तरह की परेशानी के बारे में नहीं बताया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Patrika .com/upload/2019/03/11/fasi_4263020-m.jpg">

पहले पत्नी को चाकू लेकर मारने दौड़ा, फिर खुद ने लगा ली फांसी

बाणगंगा में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उसने पहले पत्नी को मारने की कोशिश की, लेकिन बाद में खुद ने ही फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार अनूप (50) के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह मजदूरी करता था। कल वह नशे की हालत में घर पर आया था। इस पर सुबह उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर पहले पत्नी को चाकू लेकर मारने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने चाकू छीन लिया। उसे समझाया तो पत्नी के साथ मारपीट कर घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद पत्नी ने देखा तो फंदे पर लटका हुआ था। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।