31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने समझा मजाक… फोन नहीं आया तो घर पहुंची महिला, कमरे में पति को देख दंग रह गई

MP News: भूपेंद्र रात में पत्नी रानू को बार-बार फोन कर घर आने के लिए कह रहा था। रात करीब 12 बजे उसने कहा कि वह फंदे से लटककर जान दे देगा। पत्नी ने मजाक समझा, क्योंकि पति शराब के नशे में अक्सर ऐसी बातें करता था। फोन आने बंद हो गए तो शंका होने पर रानू अपनी मां को लेकर घर पहुंची।

less than 1 minute read
Google source verification
MP News

MP News (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP News: इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा में 29 वर्षीय भूपेंद्र पिता बलबीर सिंह डांगी ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भूपेंद्र रात में पत्नी रानू को बार-बार फोन कर घर आने के लिए कह रहा था। रात करीब 12 बजे उसने कहा कि वह फंदे से लटककर जान दे देगा। पत्नी ने मजाक समझा, क्योंकि पति शराब के नशे में अक्सर ऐसी बातें करता था। फोन आने बंद हो गए तो शंका होने पर रानू अपनी मां को लेकर घर पहुंची। देखा कि पति फंदे पर लटका था। दरवाजा तोड़कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन का आरोप

परिजन का आरोप है कि यह खुदकुशी नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। भाई अभिषेक ने कहा कि भूपेंद्र के शरीर पर नाखून और चोट के निशान मिले हैं। शव और कपड़े गीले थे। उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। सास किरण ने बताया कि दामाद रात में घर आया था और अगले दिन से दुकान खोलने की बात कहकर चला गया। देर रात उसने बेटी रानू को फोन कर खुदकुशी की धमकी दी थी। भूपेंद्र नशे में लग रहा था। रानू ने बताया कि उनकी शादी प्रेम विवाह थी। यह उसकी दूसरी शादी थी और पहले पति से दो बच्चे हैं।

रात में घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी

थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी के अनुसार, उसे पति ने सुसाइड करने की बात कही थी, उसे मजाक लगा।