11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉल के टॉयलेट में रेप, ज्यादती के बाद दी जान से मारने की धमकी

शॉपिंग माल में ही काम करता है आरोपी, पीड़िता आरोपी के अंडर में करती है काम...

less than 1 minute read
Google source verification
rape.jpg

इंदौर के एक शॉपिंग मॉल में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता मॉल में ही काम करती है और आरोपी उसका बॉस है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जेंट्स टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ ज्यादती की और विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर धमकाता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच करने की बात कह रही है।

जेंट्स टॉयलेट में रेप
35 साल की पीड़ित महिला शॉपिंग मॉल में सफाई कर्मचारी है। जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 25 सितंबर को जब वो काम करने के लिए शॉपिंग मॉल में गई तो आरोपी चिरंजीव ने उसे पुरुष शौचालय में बुलाया और फिर वहां पर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चिरंजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चिरंजीव पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और शॉपिंग मॉल में ही काम करता है।

यह भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रही पत्नी और पति महिला टीचर से लड़ा रहा इश्क, पढ़े पूरी खबर

रेप करने के बाद दी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि जब रेप करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। पीड़िता बुरी तरह डर गई थी इसलिए वो पहले तो खामोश रही लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 506 (धमकाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

देखें वीडियो- चुनाव में दिग्गज : मुरैना के दिमनी में साख पर नरेन्द्र सिंह तोमर की साख