1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या रात 10 से 1 बजे के बीच जिम में कर सकते हैं वर्कआउट ! ये है एक्सपर्ट की राय

-अब रात में 10 से 1 बजे के बीच भी जीमिंग कर बहा रहे पसीना-दिनभर बिजी हैं तो लेट नाइट भी कर सकते हैं वर्कआउट

2 min read
Google source verification
gettyimages-1023023002-170667a.jpg

workouts

इंदौर। समय तेजी से बदल रहा है। लोग अब अपने कामकाज के साथ अपनी हेल्थ पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। दिनभर कामकाज में व्यस्त होने के चलते इंदौरियंस अब लेट नाइट भी जीमिंग कर रहे हैं। शहर में ऐसे ही दो-तीन जीम हैं जो नाइट कल्चर में अब वर्कआउट को भी शामिल कर रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें दिन में जिम जाने का समय नहीं मिल पाता हैं तो वे रात 10 से 1 बजे के बीच में जीम में वर्कआउट करके खुदको फिट रखने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ जीम्स में विजय नगर स्थित एक जीम हैं, जहां स्टॉफ की शिफ्ट बदलती रहती हैं और यह जिम चौबीसों घंटे चालू रहती हैं। जीम ट्रेनर एक्सपर्र्ट एक्सपर्ट विक्रम भावसार और दिव्या पितरदे के मुताबिक लेट नाइट वर्कआउट के दौरान डाइट का विशेष ध्यान रखना होता है।

वर्कआउट का कोई समय नहीं होता

हेल्थ को फीट रखने के लए वॉक, जॉगिंग, वर्कआउट या फिर मेडिटेशन करना सभी फायदेमंद होता है, लेकिन जो लोग रात 8 बजे के बाद जिम जाते हैं या हैवी वर्कआउट करते हैं तो उन्हें खाना खाने के दो से ढाई के बाद वर्कआउट करना चाहिए और रात 10 से 1 बजे के बाद केवल 40 से 50 मिनट का वर्कआउट करें। इसमें वेट ट्रेनिंग और कार्डियो कर सकते हैं।

प्रोटीन इन्टेक लेना जरूरी

वर्कआउट के दौरान जंक फूड और कैफिन से दूरी बनाकर रखें, कॉफी में कैफिन होता है, इसलिए कॉफी के बजाय ग्रीन टी पिएं, इससे फैट कम होता है और बीएमआर लेवल (बेसल मेटाबोलिक रेट) बढ़ता है। इसके अलावा मिल्क ओट्स और किनोवा अपनी डाइट में शामिल करें, इसमें न्यूट्रीशियन वेल्यू हाई होती है और ज्यादा समय तक एनर्जी बनी रहती है। इसे जीमिंग के एक घंटे पहले और एक घंटे बाद में भी खा सकते हैं। इसके अलावा चीज क्यूब भी काफी हेल्दी होता है।

जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

दिव्या पितरदे, फिटनेस ट्रेनर का कहना है कि हमारी जिम चौबीसों घंटे चालू रहती है। समर सीजन के चलते ज्यादातर लोग शाम 7 से रात 1 बजे तक जीमिंग करना पसंद कर रहे हैं। सुबह भी लोग आते हैं लेकिन ज्यादातर लोग लेट नाइट जीमिंग करना पसंद कर रहे हैं। हमारे पास करीब 14 से 15 ट्रेनर हैं, जिनकी शिफ्ट बदलती रहती है और सभी इंटरनेशनल सर्टिफाइडेड है और डाइटीशियन भी हैं।