7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बोल भोले बोल तुझको क्या चाहिए’ गाने पर तलवार लहराते किया डांस, पुलिस ने पकड़ा तो बोले- हमें माफी दीजिए, देखें वीडियो

- फिल्मी गाने पर बदमाशों ने तलवार लहराते हुए बनाया था वीडियो-पुलिस ने थाने में भी बजाया वही गाना तो बदमाशों ने पकड़े कान...

2 min read
Google source verification
gif.gif

इंदौर. बोल भोले बोल तुझको क्या चाहिए..ये वो गाना था जिस पर बदमाशों का तलवार लहराते हुए वीडियो इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। ये वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस तुरंत हरकत में आई और वीडियो में तलवार लहरा रहे बदमाशों को पकड़कर थाने ले आई। जहां पुलिस ने बदमाशों की जमकर खातिरदारी की और यही गाना फिर से बजवाया लेकिन इस बार बदमाश गाने पर डांस करने के बजाए कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आए।

बर्थ-डे पर तलवार लहराते हुए बनाया था वीडियो
पूरा मामला शहर के तेजाजी नगर थाना इलाके का है जहां साहिल नाम के युवक के बर्थडे पर उसके पांच दोस्तों ने एक सुनसान जगह पर जाकर फिल्मी गाने बोल भोले बोले तुझको क्या चाहिए गाने पर तलवारें लहराते हुए वीडियो बनाया था। जो पांच युवक इस बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुए थे उनमें से दो नाबालिग हैं। युवक सिर्फ डांस करते तो इसमें कोई बुराई नहीं थी लेकिन वो डांस करते हुए तलवारें लहरा रहे थे लेकिन शायद उन्हें नहीं पता था कि उनका तलवारें लहराना उन्हें भारी पड़ सकता है। तलवारें लहराते हुए गाने पर झूम रहे युवकों का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।

देखें वीडियो-

पुलिस ने थाने में बजवाया गाना तो बोले- हमें माफ कीजिए
फिल्मी गाने पर तलवारें लहराते हुए युवकों के द्वारा वीडियो बनाए जाने का पता जब पुलिस को चला तो पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया और वीडियो में तलवार लहराने वाले युवकों की जानकारी जुटाई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत सभी युवकों को पकड़ा और थाने लेकर आई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाने में युवकों की पुलिसिया स्टाइल में जमकर खातिरदारी हुई और बताया जा रहा है कि पुलिस ने थाने में भी वीडियो में सुनाई पड़ रहा गाना बजवाया लेकिन इस बार तलवार लहराने वाले युवक गाना बजते ही माफी मांगने लगे। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

देखें वीडियो-