14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैफिक सुधार को लेकर रीगल से पलासिया के बीच में जीरो टॉलरेंस

एक बार फिर पुलिस करने जा रही प्रयोग

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jun 10, 2019

indore

ट्रैफिक सुधार को लेकर रीगल से पलासिया के बीच में जीरो टॉलरेंस

इंदौर. शहर के ट्रैफिक सुधार को लेकर एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस जीरों टॉलरेंस का प्रयोग करने जा रही है। इस बार रीगल तिराहा से पलासिया चौराहा के बीच यह किया जाना है। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे भी शुरू किया जाना है।

must read : मिट्टी की ‘हेल्थ’ जांचने में जुटे अधिकारी, खेतों में जाकर किसानों से ले रहे सैंपल


ट्रैफिक सुधार को लेकर शहर में एक मुहिम चल रही है। इसके लिए आईआईएम के प्रोफेसर की मदद ली गई है और कुछ प्रयोग भी किए गए हैं। अब एडीजी वरुण कपूर के निर्देशन में ट्रैफिक सुधार को लेकर एक नई योजना पर पुलिस काम कर रही है। इसके तहत रीगल तिराहा से पलासिया चौराहा के बीच एमजी रोड के हिस्से को जीरो टॉलरेंस घोषित किया जाना है। यहां पर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे हरी झंडी भी मिल जाएगी। इस जोन में पुलिस सिर्फ चालानी कार्रवाई ही नहीं करेगी, बल्कि इस दौरान एनजीओ के माध्यम से जनजागरण अभियान भी चलाए जाना हैं। सिर्फ चालानी कार्रवाई से वाहन चालक डर के कारण नियम पालन करते हैं। इसके चलते अफसर चाह रहे हैं कि इस दौरान समझाइश और काउसलिंग भी कराई जाए। अभी इस योजना को मूर्त रूप दिया जाना है। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि इसमें किस तरह की कार्रवाई की जाना है।

must read : इन 38 कोचिंग संस्थानों को आज तक की मोहलत, कल हो जाएगी सील

पहले भी किया था प्रयोग

इससे पहले भी पुलिस ने प्रयोग किया था। शहर के कुछ प्रमुख चौराहों को इसमें शामिल किया गया था। इस दौरान चालानी कार्रवाई की गई, इसमें किसी को नहीं छोड़ा गया था। जिसने भी नियम तोड़ा, उसे बख्शा नहीं गया। इसके परिणाम भी अच्छे आए थे। वाहन चालक नियमों का पालन करने लगे थे, लेकिन मुहिम खत्म होते ही एक बार फिर से वहीं हालात हो गए हैं।