7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Air Asia ने किया जश्न का ऐलान, 50 हजार लोगों को फ्री में कराएगा यात्रा

AIR Asia देगी फ्री में ट्रैवेल का मौका 6ठी एनिवर्सिरी का सेलीब्रेशन ऑफर डॉक्टर्स को मिलेगा ट्रैवेल का मौका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Jun 2020, 4:03 PM IST

air asia free ticket

air asia free ticket

नई दिल्ली: Air Asia अपनी छठी सालगिरह ( air asia anniversary ) मना रहा है, और कोरोना महामारी से जूझते देश में कंपनी ने जश्न मनाने का शानदार तरीका ढूंढा है। दरअसल कंपनी ने अपनी 6ठी सालगिरह पर 50000 डॉक्टर्स को फ्री में यात्रा कराने का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत पूरे देश के डॉक्टर्स फ्री में घरेलू उड़ान ( FREE FLIGHT FOR DOCTORS ) का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने इसे 'रेड पास' (AirAsia Red Pass) पहल का नाम दिया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा श्रमिकों के लिए शुरू की गई खास सेवा उम्मीद की उड़ान पहल को भी जारी रखने को ऐलान किया है। कंपनी ने अब तक व्यक्तियों, एसोसिएशंस और राज्य सरकारों से पार्टनरशिप की मदद से करीब 2 हजार प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया है । चलिए आपको बताते हैं कि 'रेड पास' (AirAsia Red Pass) हासिल करने का तरीका क्या है।

खुशखबरी ! किसानों को पशुधन क्रेडिट कार्ड के रूप में मिली एक और सौगात, बिना ब्याज के मिलेगा 1.6 लाख का लोन

'रेड पास' (AirAsia Red Pass) कैसे हासिल कर सकते हैं- एयर एशिया ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी देते हुए 50000 रेड पास जारी करने की बात कही । कंपनी ने बताया कि कोई भी डॉक्टर अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स रजिस्ट्रेशन नंबर या ID प्रुफ को 19 जून 2020 तक कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर इस स्कीम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम, समझें पूरा गणित

6 साल पहले शुरू हुई थी सर्विस- air asia ने 6 साल पहले गोआ के लिए उड़ान भरकर एविएशन इंडस्ट्री में कदम रखा था । इसके बाद से यह विमान कंपनी 21 जगहों के लिये उड़ान भरती है। फिलहाल कंपनी के पास 30 एयरबस A320 एयरक्राफ्ट्स हैं। आपको मालूम हो कि इस कंपनी को टाटा ग्रुप ( tata group ) और एयर एशिया ( Air Asia ) मिलकर प्रमोट करते हैं। एयर एशिया अपनी किफायती सर्विस के लिए जानी जाती है।