2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्री वाहनों की बिक्री में साढ़े सात साल की सबसे बड़ी गिरावट

सियाम ने अप्रैल के वाहन बिक्री के आंकड़े जारी किए वाहनों की कुल बिक्री 15.93 फीसदी गिरकर 20,01,096 इकाई रह गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 5:26 PM IST

passenger vehicles sales

यात्री वाहनों की बिक्री में साढ़े सात साल की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। कमजोर ग्राहक धारणा और लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर लोगों द्वारा खरीद टालने के कारण अप्रैल में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 17.07 फीसदी घटकर 2,47,541 इकाई रह गई। पिछले साल अप्रैल में यह आंकड़ा 2,98,504 रहा था। देश में यात्री वाहनों की बिक्री में यह साढ़े सात साल की सबसे बड़ी गिरावट इससे पहले अक्टूबर 2011 में बिक्री 19.87 फीसदी घटी थी। आपको बता दें कि घरेलू वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने यहां सोमवार को अप्रैल के वाहन बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।

यह भी पढ़ेंः-शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 372 और निफ्टी 131 अंकों की गिरावट के साथ बंद

सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री घटने से देश में वाहनों की कुल बिक्री 15.93 फीसदी गिरकर 20,01,096 इकाई रह गयी। पिछले साल अप्रैल में देश में कुल 23,80,294 वाहन बिके थे। यह दिसंबर 2016 (18.67 फीसदी) के बाद से 28 महीने में कुल वाहन बिक्री की सबसे बड़ी गिरावट है। दिसम्बर 2018 से यह लगातार पांचवा महीना है जब वाहनों की कुल बिक्री घटी है।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस ने दो Tweet पर खर्च कर डाले 8.6 लाख रुपए, जानिए Twitter की जंग में कौन है किस पर भारी

सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने बताया कि बाजार में इस समय ग्राहक धारणा कमजोर है। चुनाव के कारण संभावित खरीददारों ने कुछ हद तक बिक्री टाली भी है। इसके साथ ही अप्रैल 2020 से देश में सिर्फ बीएस-6 मानक वाले वाहनों के पंजीकरण की अनुमति होगी। इसके मद्देनजर कंपनियां भी अपना उत्पादन घटाकर इन्वेंटरी घटाने का प्रयास कर रही हैं। वाहन बीमा की बढ़ी लगात और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के पास नकदी की कमी जैसे कुछ कारक भी पिछले कुछ समय से वाहनों की बिक्री को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि चुनाव के बाद वाहनों की बिक्री एक बार फिर जोर पकड़ेगी और इस कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही के आंकड़े अच्छे रहेंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.